फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda to stop jazz production temporarily in india from march

अगले महीने से नहीं होगी होंडा जैज की बिक्री

Sat, 23 Feb 2013 01:19 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sat, 23 Feb 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
honda to stop jazz production temporarily in india from march

जापानी कार निर्माता होंडा अगले महीने से भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार जैज का उत्पादन और बिक्री रोक देगी। कंपनी अगले साल जैज का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम अप्रैल में अपनी इंट्री लेवल सेडान कार अमेज की लांचिंग को ध्यान में रखते हुए उठाया है। कंपनी के इस कदम से अमेज को बाजार में पकड़ बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी मार्च 2013 से मौजूदा होंडा जैज का उत्पादन रोक देगी। कंपनी की योजना 2014 में नेक्सट जेनरेशन जैज को लांच करने की है। इसे देखते हुए होंडा मोटर्स ने जैज की बुकिंग फिलहाल रोक दी है। होंडा जैज की देश में मौजूदा कीमत 5.99 लाख और 6.56 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच है। जैज को इंडियन मार्केट में साल 2009 में लांच किया गया था।
विज्ञापन


लांचिंग के बाद से ही होंडा की इस कार को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी है। कंपनी अभी तक भारतीय बाजार में जैज की 22,985 कारों की ही बिक्री कर सकी है। आपको बता दें कि होंडा अप्रैल माह में अपनी पहली डीजल कार 'अमेज' को लांच करने वाली है। कंपनी ने इस कार को मारुति की स्विफ्ट डिजायर को कड़ी टक्कर देने के मकसद से तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विफ्ट डिजायर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। ऐसी उम्मीद है कि अमेज पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में बाजार में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed