{"_id":"5a6578514f1c1b88268b5e40","slug":"honda-recalls-22-834-units-of-city-jazz-and-accord-in-india-to-fix-faulty-airbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने वापस मंगाई 22 हजार से ज्यादा गाड़ियां, कहीं आपकी भी तो नहीं?","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा ने वापस मंगाई 22 हजार से ज्यादा गाड़ियां, कहीं आपकी भी तो नहीं?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Honda Jazz
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपने 22,834 वाहनों को वापस मंगाया है। इन वाहनों में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग में खामी पाई गई है। जिन कारों में कमी पाई गई है उनमें साल 2013 में निर्मित होंडा सिटी, Jazz और Accord मॉडल शामिल हैं।
कंपनी दरअसर खराब एयरबैग को बदलने के लिए दुनियाभर में अपनी कारें रिकॉल कर रही है। भारत की कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है। ताजा कार्रवाई के साथ कंपनी द्वारा भारत में रिकॉल किए गए वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 3.13 लाख हो गई है। इन वाहनों में टकाटा द्वारा निर्मित एयरबैग लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि ताजा रिकॉल उन वाहनों के लिए है, जिनका निर्माण 2013 में हुआ है। कंपनी भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के जरिए कारोबार कर रही है।
एचसीआईएल ने कहा कि वह अपने खर्च पर 2013 मॉडल की एकॉर्ड, सिटी और जैज कारों में 22,834 वाहनों के टकाटा पैसेंजर फ्रंट एयरबैग बदलेगी। कंपनी के मुताबिक रिकॉल के तहत 510 प्रीमियम सिडॉन एकॉर्ड, 22,084 सिटी और 240 जैज कारें वापस मंगाई जा रही हैं। देशभर में एचसीआईएल के डीलरशिप पर चरणबद्ध तरीके से एयरबैग मुफ्त बदले जाएंगे। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।