फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Honda Recalls 22,834 units of City, Jazz and Accord in India To Fix Faulty Airbag

होंडा ने वापस मंगाई 22 हजार से ज्यादा गाड़ियां, कहीं आपकी भी तो नहीं?

Mon, 22 Jan 2018 11:10 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Honda Recalls 22,834 units of City, Jazz and Accord in India To Fix Faulty Airbag
Honda Jazz
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपने 22,834 वाहनों को वापस मंगाया है। इन वाहनों में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग में खामी पाई गई है। जिन कारों में कमी पाई गई है उनमें साल 2013 में निर्मित होंडा सिटी, Jazz और Accord मॉडल शामिल हैं। 
विज्ञापन


कंपनी दरअसर खराब एयरबैग को बदलने के लिए दुनियाभर में अपनी कारें रिकॉल कर रही है। भारत की कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है। ताजा कार्रवाई के साथ कंपनी द्वारा भारत में रिकॉल किए गए वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 3.13 लाख हो गई है। इन वाहनों में टकाटा द्वारा निर्मित एयरबैग लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि ताजा रिकॉल उन वाहनों के लिए है, जिनका निर्माण 2013 में हुआ है। कंपनी भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के जरिए कारोबार कर रही है।
विज्ञापन


एचसीआईएल ने कहा कि वह अपने खर्च पर 2013 मॉडल की एकॉर्ड, सिटी और जैज कारों में 22,834 वाहनों के टकाटा पैसेंजर फ्रंट एयरबैग बदलेगी। कंपनी के मुताबिक रिकॉल के तहत 510 प्रीमियम सिडॉन एकॉर्ड, 22,084 सिटी और 240 जैज कारें वापस मंगाई जा रही हैं। देशभर में एचसीआईएल के डीलरशिप पर चरणबद्ध तरीके से एयरबैग मुफ्त बदले जाएंगे। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed