{"_id":"4565c59e3822750e49316ede6518b245","slug":"honda-launches-new-amaze-sx-variant-at-rs-6-22-lakh-ex-showroom-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने अपनी अमेज को बनाया और लाजवाब","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा ने अपनी अमेज को बनाया और लाजवाब
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जापान की ऑटो कंपनी होंडा मोटर ने अपनी सेडान कार अमेज को भारतीय बाजार में उतारा था।
विज्ञापन
इस कार ने अपने शानदार माइलेज और किफायती कीमत के कारण खूब चर्चा बटोरी। एआएआई के मुताबिक डीजल अमेज कार का माइलेज 25.8 किलोमीटर/लीटर है, जो कि भारत में सबसे ज्यादा है।
लॉन्च के समस इसकी कीमत 4.99 लाख से 7.60 लाख रुपए के बीच रखी गई।
होंडा अमेज एक बार फिर सुर्खियों में है। होंडा कार इंडिया लिमिटेड ने अपनी एंट्री लेवल सेडान कार होंडा अमेज "एसएक्स" नया वेरियंट पेश किया है जिसमें नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
होंडा अमेज एसएक्स वेरियंट पिछल एस वेरियंट से ज्यादा फीचर्स वाला है, जिसमें दो एयरबेग और एबीएस स्टेंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिए गए हैं।
होंडा अमेज एसएक्स पेट्रोल की कीमत 6.22 लाख रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है जबकि अमेज एसएक्स डीजल की कीमत 7.12 लाख रुपए रखी गई है।
इसके दोनों मॉडल्स में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। इसके अलावा पेट्रोल मॉडल में मेन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन