फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda is all set to launch its compact suv WR V in march 2017

होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग

Thu, 16 Mar 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 16 Mar 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
honda is all set to launch its compact suv WR V in march 2017
- फोटो : cardekho

होंडा इंडिया इसी महीने नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार WR-V लॉन्च कर रही है। कंपनी 16 मार्च 2017 कार लॉन्च करेगी। इस कार के माध्यम से कंपनी भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेग्मेंट में कदम रखने जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी ने गुरुवार से कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आप इसे देश के किसी भी आधिकारिक होंडा डीलर ने 21 हजार रुपये में बुक करा सकते हैं। होंडा WV-R, कंपनी की नई प्रीमियम एसयूवी कार है जिसे कंपनी वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने वाली है। इस कार को भारत में विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


यह कार स्पोर्ट लुक के साथ एक प्रीमियम कैटेगरी की कार है। जिसे खासतौर से युवाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इस कार को होंडा की प्रसिद्ध सिडान सिटी और जैज कार के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस कार में जैज का 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक की बात करें तो यह कार काफी हद तक होंडा जैज की तरह दिखती है। लेकिन जैज के मुकाबले इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा है। वहीं खुबियों के मामले में यह होंडा सिटी के प्रेरित नजर आती है। होंडा इस कार का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट और मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा से होगा। कंपनी इस कार दो वैरियंट (एस और वीएक्स) में बाजार में उतार रही है। कार की अनुमानित कीमत 7 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed