फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Honda Introduces VX(O) Variant in City Line-up at Rs 10.64 Lac

टचस्क्रीन के साथ होंडा सिटी, जानिए क्या है खास

Wed, 15 Apr 2015 10:41 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
Honda Introduces VX(O) Variant in City Line-up at Rs 10.64 Lac

होंडा इंडिया ने होंडा सिटी की सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए इसके एक एडवांस वेरिएंट VX (O) को भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 10.64 लाख रुपए रखी गई है।

विज्ञापन


ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस वेरिएंट को अलग-अलग प्राइस रेंज पर पेट्रोल और डीजल, दोनों ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इस मिड सेडान में जो कमी सबसे ज्यादा खल रही थी वह थी सिटी के टॉप वेरिएंट में भी टचस्क्रीन सिस्टम मौजूद नहीं था, लेकिन इस कमी को इस बाद पूरा करते हुए होंडा की इस टॉप सेलिंग कार में 15.7सेमी की टचस्क्रीन का ऑडियो विज्यूअल नेविगेशन सिस्टम दिया है जो सेटेलाइट बेस वॉइस गाइडेड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम पर बेस्ड है। इसके साथ ही, प्रिमियम कलर व्हाइट ऑर्किड पेयरलिन के रूप में ग्राहकों को एक कलर ऑप्शन भी दिया गया है।
विज्ञापन


फीचर्स में सीडी/डीवीडी प्लेयर, एमपी3, एएम/एफएम, आई-पोड, ब्लूटूथ, यूएसबी व एयूएक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। टचस्क्रीन में रियर कैमरा डिस्प्ले की सुविधा एक एडवांस फीचर भी इसमें जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं कीमत

Honda Introduces VX(O) Variant in City Line-up at Rs 10.64 Lac

इस नए वेरिएंट के साथ ही अब होंडा सिटी E, S, SV, V, VX और VX(O) पेट्रोल/डीजल ऑप्‍शन सहित कुल 14 वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन चाहने वालों के लिए SV और  VX CVT पेट्रोल वेरिएंट भी मौजूद हैं।

(एक्स शोरूम, दिल्ली):

होंडा सिटी VX(O) MT i-VTEC (पेट्रोल): 10,64,000 रुपए  
होंडा सिटी VX(O) MT i-DTEC डीजल: 11,83,500 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed