फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Honda Civic To Make A Comeback In India

हो सकती है होंडा सिविक की भारत में दोबारा एंट्री जल्द

Mon, 16 May 2016 12:11 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:11 PM IST
सार

  • अगर सिविक हाईब्रिड को यहां उतारा जाता है तो यह सिटी से ऊपर की होंडा कार चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प होगी।
  • नई सिविक को अगर यहां लाया जाता है तो इसकी एसेंबलिंग राजस्थान या फिर ग्रेटर नोएडा वाले प्लांट में हो सकती है।

विज्ञापन
Honda Civic To Make A Comeback In India

विस्तार

होंडा ने बीआर-वी के साथ मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। लेकिन प्रीमियम सेडान सेगमेंट में होंडा के पास फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। यहां पहले होंडा के पास अकॉर्ड और सिविक मौजूद थी। दोनों ही कारों को बंद किया जा चुका है। अब चर्चा है कि होंडा सिविक भारत में दोबारा एंट्री कर सकती है। नई सिविक को हाल ही में बीजिंग मोटर शो-2016 में उतारा गया था।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में होंडा के पास फिलहाल सबसे लग्जरी पेशकश सिटी सेडान है। अगर सिविक हाईब्रिड को यहां उतारा जाता है तो यह सिटी से ऊपर की होंडा कार चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प होगी। होंडा कार्स इंडिया के सीईओ यूचिरो यूएनो के मुताबिक कंपनी सिविक को यहां दोबारा उतारने की सोच रही है।
विज्ञापन


नई सिविक को अगर यहां लाया जाता है तो इसकी एसेंबलिंग राजस्थान या फिर ग्रेटर नोएडा वाले प्लांट में हो सकती है। सिविक के भारतीय वर्जन में 1.5 लीटर का वी-टेक टर्बो या फिर 1.8 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। इंटरनेशनल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविक को भारत में दोबारा लॉन्च करना होंडा के लिए अच्छा कदम साबित हो सकता है। अपनी पहली पारी में भी सिविक को ग्राहकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed