होंडा ब्रायो का ऑटोमेटिक वर्जन 5.74 लाख में लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया ने हैचबैक कार ब्रायो (एटी) के ऑटोमेटिक वर्जन को लांच कर दिया है। ब्रायो एटी का कार प्रेमियों के बीच काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने ब्रायो एटी को दो मॉडलों में लांच किया है। दिल्ली में ब्रायो एटी की एक्स शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये और ब्रायो V AT की कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है।
ब्रायो एटी में 5-स्पीड गियर है। इस मौके पर कंपनी ने मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली ब्रायो EX को भी लांच किया है। इस तरह से कंपनी ने हैचबैक ब्रायो के कुल 7 वेरिएंट लांच किए हैं। इनमें से 5 मैन्युअल ट्रांसमिशन में और 2 ऑटोमेटिक है। नई होंडा ब्रायो ऑटोमेटिक करीब 75,000 रुपये महंगी होगी। होंडा ब्रायो एटी की हुंदइ आइ-10 और मारुति ए-स्टार (दोनों ऑटोमेटिक) से कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
कंपनी ने नई ब्रायो के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं किया है। कंपनी का दावा है कि ब्रायो एमटी (मैन्युअल ट्रांसमिशन) 19 किमी. प्रति लीटर और ब्रायो एटी 16.5 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। कार की लांचिंग के मौके पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) जनेश्वर सेन ने उम्मीद जताई कि लोगों को ब्रायो एटी पसंद आएगा।