फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda amaze launched in india

होंडा की नई कार देगी सबसे ज्यादा माइलेज

Fri, 12 Apr 2013 10:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
honda amaze launched in india

लंबे इंतजार के बाद होंडा ने अपनी पहली डीजल कार 'अमेज' को दिल्ली में लांच कर दिया। इस मौके पर कंपनी ने अमेज के पेट्रोल वर्जन को भी पेश किया है।

विज्ञापन


अमेज के डीजल मॉडल को सबसे पहले भारतीय बाजार में पेश किया गया है। होंडा ने नई कार को कुल 10 वेरिएंट में उतारा है, इसमें 4 पेट्रोल, 4 डीजल और 2 पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल वर्जन के बेस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख और डीजल के बेस वेरिएंट के दाम 5.99 लाख रुपये है।

अमेज का डिजाइन आकर्षक है। डीजल वेरिएंट वाली अमेज में होंडा द्वारा तैयार किया गया 1.5 लीटर का नया आइ-डीटेक इंजन है, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि अमेज डीजल इंजन वाली कारों में सबसे किफायती साबित होगी, इसका माइलेज 25.8 किमी प्रति लीटर है। कार की 3600rpm पर 100PS (98.6bhp) क्षमता, जो कि कॉम्पैक्ट सेडान सेग्मेंट में अभी तक सबसे ज्यादा है।

वहीं अमेज डीजल की 1700rpm पर 200Nm टॉर्क है। अमेज के पेट्रोल वेरिएंट में यूज किए गए 1.2 आइ-वीटेक इंजन की 6000rpm पर 88PS क्षमता और 4500rpm पर 109Nm टॉर्क है।

कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन में मैन्युअल गियर बॉक्स वाली अमेज का माइलेज 18 किमी प्रति लीटर होगा और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार 15.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।


कंपनी के मुताबिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है, सेफ्टी के लिए एबीएस सिस्टम के साथ ही ड्युल एयरबैग दिया गया है। ड्राइवर सीट की ऊंचाई को 50 mm तक एडजस्ट किया जा सकता है।

लांचिंग के मौके पर होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष हीरोनोरी कनायामा ने अमेज की लांचिंग से कंपनी की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद जताई।

अमेज की टक्कर मारुति की स्विफ्ट डिजायर से मानी जा रही है, क्योंकि इसकी स्विफ्ट डिजायर से करीब 25bhp क्षमता ज्यादा क्षमता है। नई कार छह आकर्षक रंगों में बाजार में उपलब्ध होगी।

अमेज के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत
अमेज E- 4.99 लाख रुपये
अमेज EX- 5.24 लाख रुपये
अमेज S- 5.62 लाख रुपये
अमेज VX- 6.60 लाख रुपये
अमेज SAT- 6.62 लाख रुपये
अमेज VXAT- 7.50 लाख रुपये

अमेज के डीजल वेरिएंट की कीमत
अमेज E- 5.99 लाख रुपये
अमेज EX- 6.24 लाख रुपये
अमेज S- 6.67 लाख रुपये
अमेज VX- 7.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed