फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   heavy discount on luxury cars

लग्जरी कारों पर 8 लाख तक का डिस्काउंट

Wed, 28 Nov 2012 05:34 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Wed, 28 Nov 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
heavy discount on luxury cars

हाल ही में त्योहारी सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय ऑटो बाजार में लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ाने के मकसद से ऑडी, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू जैसी लग्जरी कारों के चुनिंदा मॉडल पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारतीय बाजार में पिछले 5 सालों में लग्जरी कारों की बिक्री की ग्रोथ 30 फीसदी तक रही है। वहीं, अब इन कारों को सिंगल डिजिट ग्रोथ के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ऑडी के मॉडल्स पर वारंटी बढ़ाने के साथ ही 2.5 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मर्सिडीज-बेंज के C-क्लास मॉडल पर एक से 3 लाख रुपये और S-क्लॉस मॉडल पर 6 से 8 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, बीएमडब्लू के ज्यादातर मॉडल पर एक लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। बीएमडब्लू X1 पर कंपनी 4.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन


लग्जरी कारों पर यह डिस्काउंट कार डीलर्स की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। बीएमडब्लू पहले ही अपने X6 मॉडल को लांच करने के साथ ही नए साल में दामों में 10 फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा कर चुकी है। माना ये जा रहा है कि डीलर्स की तरफ से भारी डिस्काउंट सेल टार्गेट को पूरा करने के लिए ऑफर किया जा रहा है। प्रीमियम कार मार्केट में सुस्ती के चलते कारों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed