जीएम ने प्रदर्शित की नई शेवरले क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार शेवरले क्रूज को 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ नए अवतार में प्रदर्शित किया है। जनरल मोटर्स पहले से ही कम नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जित करने वाली डीजल कारों का उत्पादन करती है। कंपनी ने अपनी नई कार को तैयार करने में भी इस फीचर का ध्यान रखा है।
जनरल मोटर्स की डीजल कारें अन्य कंपनियों की कारों के मुकाबले 90 फीसदी तक कम नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन करती है। ओहियो स्थित लोर्डस्टाउन प्लांट में तैयार की गई टर्बो डीजल इंजन वाली शेवरले क्रूज को कंपनी ने फ्यूल एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा है। शेवरले क्रूज के नए अवतार को कंपनी 2014 में लांच करेगी।
जनरल मोटर्स का दावा है कि टर्बो डीजल इंजन वाली नई क्रूज का अपने सेग्मेंट की अन्य कारों से ज्यादा 17.8 किमी. प्रति लीटर का माइलेज होगा। नई कॉम्पैक्ट सेडान की 148 हॉर्स पॉवर क्षमता और 350Nm टॉर्क है। कंपनी के मुताबिक नई क्रूज महज 8.6 सेकेंड में 98 किमी. प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, जो कि फॉक्सवेगन की जेट्टा ऑटोमेटिक से बेहतर है।