फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   genius world record largest car in india

एक भारतीय ने तैयार की दुनिया की सबसे लंबी कार

Thu, 08 Oct 2015 05:13 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
genius world record largest car in india

एक भारतीय कार डिज़ाइनर दुनिया की सबसे लंबी कार बना कर दूसरी बार गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद निवासी सुधाकर यादव की ना चल पाने वाली यह कार 1922 के फ़ोर्ड टुअर का मॉडल है। यह 26 फ़िट ऊंची और 50 फ़िट लंबी है। यह लंदन की डबल डेकर बस से क़रीब दो गुनी बड़ी है।

विज्ञापन

सुधाकर के नाम दुनिया की सबसे ऊंची तिपहिया साइकिल बनाने का रिकार्ड पहले से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हास्यास्पद मॉडल

genius world record largest car in india

सुधाकर का हैदराबाद में कारों का एक म्यूज़ियम भी है। इसमें उनके द्वारा बनाए कार के मॉडल रखे गए है।


इसमें हर आकार-प्रकार के मॉडल शामिल हैं जैसे टॉएलट कमोड, बैगन, बिलियर्डस टेबल और लिपिस्टिक।


सुधाकर ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, '' हम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कार बना रहे हैं। यह एक नया रिकार्ड होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल कर लूंगा।''


उन्होंने कहा कि उनकी यह कार फ़ार्मूला वन कार जैसी आवाज़ की नकल कर सकती है और यह संग्रहालय की अन्य कारों की तरह कबाड़ से बनी है।


सुधाकर की तिपहिया साइकिल इस कार से भी ऊंची 41.5 फ़िट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed