फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ?future of diesel cars in auto industry

बेहतर है डीजल कारों का भविष्य

Tue, 27 Nov 2012 11:58 AM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 27 Nov 2012 11:58 AM IST
विज्ञापन
?future of diesel cars in auto industry

ऑटो इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कांफ्रेंस में जानकारों ने माना कि आने वाला समय डीजल कारों का है। 'डीजल फॉर फ्यूचरः इकॉनमी एंड एनवायरमेंट' कांफ्रेंस को वाहन निर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर (सियाम) ने आयोजित किया था।

विज्ञापन


कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि ऊर्जा की बचत और कम मात्रा में कार्बन उत्सर्जन के लिए डीजल कारें एक अच्छा विकल्प है। सियाम द्वारा आयोजित कांफ्रेंस को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी संबोधित किया। प्रफल्ल पटेल ने कहा कि अब यह सोच खत्म हो चुकी है कि डीजल गंदा है। डीजल वाहनों के ज्यादा माइलेज के कारण इस सोच को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


जितिन प्रसाद ने कहा कि डीजल ने अब एक अच्छे ईंधन की जगह ले ली है। डीजल कारों के अच्दे रिस्पांस के बीच पुरानी सोच को बदलने की जरूरत है। सियाम के वाइस प्रेसीडेंट विक्रम एस किर्लोस्कर ने कहा कि आने वाले समय में ऑटो मोबाइल सेक्टर में डीजल कारों का अहम रोल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed