फिगो का स्पेशल एडिशन 4 मार्च को लांच होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ड इंडिया ने उन अटकलों पर विराम लगाया है जिसमें कंपनी द्वारा 4 मार्च को कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट की लांचिंग की बात कही जा रही थी। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि फोर्ड इंडिया 4 मार्च को देश में हैचबैक कार 'फिगो' के स्पेशल एडिशन को लांच करेगी। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार फिगो के तीन साल पूरे होने पर स्पेशल एडिशन को पेश करने की तैयारी कर रही है।
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड की हैचबैक कार फिगो की 80 फीसदी बिक्री इंडियन ऑटो मार्केट में होती है। अपनी इसी खुशी का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने कार के स्पेशल एडिशन को दिल्ली में लांच करने का कार्यक्रम रखा है। स्पेशल एडिशन वाली फिगो में तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसके फीचर्स में बदलाव किया किया गया है। नई कार में मौजूदा फिगो की ही तरह 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.4 लीटर का डीजल इंजन होगा।
कंपनी ने स्पेशल एडिशन वाली फिगो के डिजाइन और लुक में बदलाव किया गया है। फोर्ड ने कुछ महीने पहले भी साल 2012 में फिगो को करीब 140 बदलाव के साथ पेश किया था। नए मॉडल के बाजार में आने के बाद यह अपने सेग्मेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार हो जाएगी। नई कार को कंपनी स्टीयरिंग, हेड लाइट, रियर लाइट, नया फ्रंट बंपर और फ्रंट ग्रिल में बदलाव के साथ ही नए आकर्षक कलर में बाजार में पेश करेगी।