फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ford motors start quick lane service in india

फोर्ड ने भारत में शुरू की ‘क्विक लेन’ सेवा

Wed, 31 Oct 2012 03:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Oct 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
ford motors start quick lane service in india

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स ने अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस मुहैया कराने के लिए भारतीय बाजार में 'क्विक लेन' सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत कंपनी ने अपना पहला आउटलेट बंगलूरू के यशवंतपुर में खोला है। इसी तरह के अन्य आउटलेट कंपनी मेट्रो सिटी के साथ ही बड़े शहरों में शु्रू करने की सोच रही है।

विज्ञापन


क्विक लेन सर्विस आउटलेट शुरू होने के बाद ग्राहकों की कार की सर्विस जल्द हो जाएगी। क्विक लेन सर्विस के तहत ऑयल व फिल्टर चेंज, ब्रेक सिस्टम, टायर और सस्पेंशन सिस्टम आदि सभी की सर्विसिंग अब महज दो घंटों में हो जाएगी। फोर्ड की ग्राहक सेवा विभाग के कार्यकारी निदेशक (एशिया-प्रशांत) जान ए कूपर ने सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि अब दो घंटों में ही कारों की सर्विसिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि इस सेवा की सदस्यता लेने वाले कार मालिकों को सर्विसिंग के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पडे़गा। फोर्ड कंपनी अमेरिका में यह सेवा पहले से ही मुहैया करा रही है और इससे कंपनी के अमेरिकी कारोबार में 15 फीसदी राजस्व भी आता है। अमेरिका में इस सर्विस की शुरूआत 1997 में की गई थी, तब से अब तक कंपनी ने वहां पर 650 आउटलेट खोल दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed