फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Ford Launches the Updated EcoSport at INR 6.79 Lacs

फोर्ड ने उतारा ईकोस्पोर्ट का ज्यादा पावर वाला नया वेरिएंट

Thu, 08 Oct 2015 02:53 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
Ford Launches the Updated EcoSport at INR 6.79 Lacs

आखिरकार ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए अमेरिकन ऑटो कंपनी ने अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का अपग्रेड वर्जन देश में लॉन्च कर दिया। नई ईकोस्पोर्ट के पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

विज्ञापन

इस कार में किए गए प्रमुख बदलावों के रूप में इसके इंजन को शामिल किया गया है जो फोर्ड के हाल ही में हुए लॉन्च फोर्ड फीगो एस्पायर और फीगो हैचबैक में देखे जा चुके हैं। साथ ही कुछ एक्सटीरियर-इंटीरियर में बदलाव करके इसे एक रिफ्रेश लुक देने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

एक्सटीरियर में नएपन की बात करें तो इसका नया रंग गोल्डन ब्रॉन्ज प्रभावित करता है जो पहले फिएस्टा में भी देखा जा चुका है लेकिन डीआरएलएस को ऑप्शन के तौर पर जोड़ा गया है जो पहले केवल एक्सेसरीज़ में शामिल किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावर

Ford Launches the Updated EcoSport at INR 6.79 Lacs

पावर स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसे एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके डीजल मॉडल में 1.5-लीटर टीडीएसआई इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 98.6 बीएचपी (100 पीएस) पावर के साथ 205 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।


वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीआई-वीसीटी इंजन और पिछले वेरिएंट की तरह इस बार भी 1.0-लीटर इकोबूस्ट इंजन उपयोग में लिया गया है जो क्रमश: 110.5 बीएचपी (112 पीएस) और 123.3 बीएचपी (125 पीएस) पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।


वेरिएंट और फीचर्स

Ford Launches the Updated EcoSport at INR 6.79 Lacs

फोर्ड ईकोस्पोर्ट एम्बीएंट (पेट्रोल एमटी : 6.79 लाख रुपए, डीजल : 7.98 लाख रुपए)


नया फ्रंट 12V पावर सोकेट, नई फुल्ली फोल्ड-डाउन रियर सीट, एयूएक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एफएम/एएम रेडियो, टिल्ट टेलिस्कोपिक एडजेस्टेबल स्टेरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, पावर एडजेस्टेबल ओआरवीएमएस (ORVMs) के साथ इंडीकेटर्स।


फोर्ड ईकोस्पोर्ट ट्रेंड (पेट्रोल एमटी : 7.75 लाख रुपए, डीज़ल : 8.70 लाख रुपए)


नया टेकोमीटर, एबीएस व ईबीडी, फ्रंट व रियर पावर विंडो, स्टेरिंग माउण्टेड ऑडियो कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेक रिस्क वॉर्निंग, रियर पाइपर, हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट।


फोर्ड ईकोस्पोर्ट ट्रेंड प्लस (पेट्रोल इकोबूस्ट एमटी : 8.53 लाख रुपए, डीजल : 9.18 लाख रुपए)


डुअल फ्रंट एयरबैग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट फोग लेम्प्स, क्रोम ग्रिल, सिल्वर पेंट वाले रूफ रेल्स।


फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम (पेट्रोल एमटी : 8.91 लाख रुपए, डीजल : 9.85 लाख रुपए)


16-इंच के अलॉय व्हील, रियर पार्किंग सेंसर्स, नए पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलैस एंट्री।


फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम एटी (पेट्रोल 9.93 लाख रुपए)


साइड व कर्टन एयरबैग, हिल क्लाइम असिस्ट, ईबीए, ईएससी और टीसीएस


फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम प्लस (पेट्रोल इकोबूस्ट : 9.89 लाख रुपए, डीजल : 10.44 लाख रुपए)


ऑटोमेटिक वाइपर्स, ऑटोमेटिक हैडलेम्प्स, नॉन-एलईडी रनिंग लाइट्स, लेदर-रेप्ड हैंडब्रेक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed