फरहान अख्तर बने फिगो एस्पायर के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगी लॉन्च यह कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अपकमिंग कार कॉम्पेक्ट सेडान फिगो एस्पायर पर लगे हुए कुछ पर्दों को हटाते हुए फोर्ड ने आज अधिकारिक तौर पर बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर के ब्रांड एंबेसडर बनाने का खुलासे किया है, साथ ही इस कार के अगले कुछ हफ्तों में ही देश की सड़कों पर उतरने की उम्मीद भी जताई है।
इस सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट सेडान का सीधा मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट सेडान मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर से होगा।
बात करें इंजन की तो इस स्टाइलिश कॉम्पेक्ट सेडान में 3 पेट्रोल और एक डीजल इंजन उतारे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिगो एस्पायर के पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर TiVCT इंजन, 1.5 लीटर TiVCT इंजन और 1.0 इकोबूस्ट इंजन ऑप्शन उपलब्ध होंगे, वहीं डीजल मॉडल में 1.5 लीटर TDCI इंजन के साथ ऑटोमेटिक 6-स्पीड ड्यूल क्लच के साथ आने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक स्टेब्लिटी कंट्रोल के साथ
फिलहाल कंपनी ने इंजन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इस कार की मेन हाइलाइट इसके सेफ्टी फीचर्स हैं जिसमें फोर्ड ने फस्ट-इन-क्लास सेग्मेंट में फ्रंट साइड ड्राइवर सहित कुल 6 एयरबैग शामिल किए हैं, साथ ही ईएसपी (इलेक्ट्रिक स्टेब्लिटी कंट्रोल) और हिल लॉन्च असिस्ट जैसे फंक्शन भी जोड़े हैं।
कंपनी ने स्वीकार किया है कि इस सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट सेडान को लेदर सीट अपोस्ट्ररी से सजाया जाएगा। साथ ही बेस्ट-इन-क्लास एयर कंडीशन, पावर फोल्डेबल OTVMs भी एडवांस फीचर्स के तौर पर मौजूद हैं। मुख्य आकर्षण के रूप में Ford MyKey प्रोग्रामेबल-की फंक्शन भी दिया गया है जो कार की टॉप स्पीड और ऑडियो वॉल्यूम के साथ दूसरे फंक्शन को कंट्रोल करता है।