{"_id":"5a6838a54f1c1b8e268b618a","slug":"ford-endeavour-introduced-with-electric-panoramic-sunroof-feature","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस नए फीचर के साथ लॉन्च हुई नई फोर्ड Endeavour, कीमत में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इस नए फीचर के साथ लॉन्च हुई नई फोर्ड Endeavour, कीमत में कोई बदलाव नहीं
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Ford Endeavour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपनी Endeavour कार को बदलाव के साथ पेश किया है। कंपनी ने फोर्ड एंडेवर कार के 2.2 लीटर मॉडल को इलेक्ट्रिक पैनारोमिक सनरूफ के साथ उतारा है। 2.2 लीटर वाले साधारण वैरिएंट की तरह इसकी कीमत भी 29.57 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। इसके अलावा कार में किसी भी प्रकार का कॉस्मेटिक या मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
कार में पहले वाला ही 2198 सीसी, चार सिलिंडर TDCi डीजल इंजन दिया जाएगा। यह 158 बीचपी की पावर और 385 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी दावा करती है कि कार 12.62 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी।
लेटेस्ट जेनरेशन की फोर्ड एंडेवर को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कॉडिएक और इसुजू MU-X जैसी कारों से रहता है। कार में बोल्ड व एग्रेसिव डिजाइन लैंगवेज के अलावा प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।