फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ?force gurkha will launching on february 15

एसयूवी फोर्स गुरखा लांच होगी 15 फरवरी को

Tue, 12 Feb 2013 05:15 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 12 Feb 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
?force gurkha will launching on february 15

कार निर्माता कंपनी फोर्स अपनी एसयूवी गुरखा को काफी समय बाद रि-लांच करने की तैयारी कर रही है। ऑटो कार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी गुरखा को 15 फरवरी को लांच करने प्लान बना चुकी है। फोर्स गुरखा के 4WD (4x4 व्हील ऑप्शन) मॉडल का भारतीय सड़कों पर कुछ समय पहले ही परीक्षण किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में फोर्स गुरखा को ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन इस एसयूवी कार की इंडियन मार्केट में पहले बिक्री की जा चुकी है। कंपनी का सर्विस नेटवर्क कमजोर होने, पुराने लुक और टेक्नोलॉजी के चलते कंपनी को भारतीय बाजार में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। फोर्स ने इससे पहले गुरखा को भारतीय बाजार में करीब चार साल उतारा था।
विज्ञापन


इस बार अमेरिकी कंपनी ने अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत करने, टेक्नोलॉजी और रिसर्च में काफी पैसा खर्च किया है। इस बार कंपनी को उम्मीद है कि एसयूवी गुरखा से उसे भारतीय बाजार में मजबूती मिलेगी। करीब एक साल पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने में दमदार एसयूवी 'थार' को लांच किया था। फोर्स का भी गुरखा को इसी तरह की कार के रुप में लांच करने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई गुरखा को स्टाइलिश बनाने के साथ ही कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी चेंज किया है। गुरखा के इंजन में भी बदलाव किया गया है। इसके इंजन की अधिकतम पॉवर 75bhp और 195Nm टॉर्क है। उम्मीद की जा रही है कि फोर्स गुरखा महिंद्रा की थार, मारुति जिप्सी और महिंद्रा बोलेरो को टक्कर देने में कामयाब होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed