फर्स्ट लुकः आकर्षक, दमदार है टाटा कॉम्पैक्ट एसयूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने हैचबैक कार इंडिका विस्टा के नए अवतार को लांच करने के एक दिन बाद विस्टा बेस्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी को प्रदर्शित किया है। टाटा ने अपनी इस कार को 'विस्टा D90 एक्सट्रीम' नाम दिया है। कंपनी का कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को 2013 के अंत में लांच करने का प्लान है। कॉम्पैक्ट एसयूवी विस्टा D90 एक्सट्रीम कंपनी की इंडिका विस्टा के प्लेटफार्म पर आधारित होगी।
टाटा ने कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का सस्पेंशन इंडिका विस्टा से 25 एमएम ज्यादा किया है। सस्पेंशन ज्यादा होने से यह देखने में काफी आकर्षक लग रही है। इंडिका विस्टा D90 एक्सट्रीम में कंपनी ने इंडिका विस्टा के मुकाबले अंदर और बाहर कई बदलाव किए है। टाटा ने इसके रियर सस्पेंशन को ज्यादा करने के लिए इसके डेम्पर में भी चेंज किया है। डेम्पर में बदलाव और सस्पेंशन ज्यादा होने से इसका लुक रियल एसयूवी की तरह लगता है। ब्लैक पेंटिड रूफ, 16 इंच के एलॉय व्हील और ड्युल कलर टोन वाले बंपर इसके स्पोर्टी लुक को दमदार बनाते हैं।
एक्सटीरियर से अलग इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें बॉडी कलर से सिलाई की हुई लेदर सीट दी गई है, जो कि काफी आकर्षक लगती है। बैठने के लिए अंदर काफी स्पेस दिया गया है। इसके अलावा टाटा की अपकमिंग एसयूवी में एल्यूमिनियम की गियर नोब, पेंडल और डोर लीवर दिए गए हैं। नई एसयूवी को प्रदर्शित करने के मौके पर टाटा ने जानकारी दी कि कार में इस्तेमाल किए गए इंजन की बेहतर परफारमेंस होगी।
विस्टा D90 एक्सट्रीम में 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन है, इसकी 104bhp तक क्षमता होगी। जो कि इसी सेग्मेंट की अन्य कारों से 13 से 14bhp तक ज्यादा होगी। नई एसयूवी कार के मौजूदा साल के अंत तक लांच होने की उम्मीद की जा रही है। इसकी कीमत 7 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। टाटा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी रिनॉल्ट डस्टर, महिंद्रा क्वांटो के साथ ही अपकमिंग फोर्ड इकोस्पोर्ट को टक्कर देगी।