फिएट की कारों पर भारी डिस्काउंट, 95,000 रुपये तक छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह स्कीम फिएट लिनिया, अवेंच्यूरा, पुंटो ईवो और लिनिया क्लासिक मॉडल पर लागू होगी। इसके तहत ग्राहकों को अधिकतम 95,000 रुपये तक का फायदे मिलेंगा।
कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट इस प्रकार है।
फिएट की यह स्कीम केवल चुनिंदा मॉडल और स्टॉक पर ही लागू होगी। अगर आपको भी फिएट की कारों में दिलचस्पी है तो इन स्कीमों के बारे में नजदीकी डीलर से संपर्क कर ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं।
कैसी है इन कारों का डिमांड
फिएट कारों की बिक्री काफी वक्त से धीमी चल रही है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि इस ऑफर से बिक्री को थोड़ी रफ्तार मिलेगी। कंपनी ने पिछले साल ही पुंटो ईवो और अवेंच्यूरा को अपडेट किया था लेकिन इसके बावजूद कंपनी बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच पाने में नाकाम रही है।
यह वक्त फिएट के लिए अपनी रणनीति पर दोबारा से विचार करने का है। फिएट को चाहिये कि वो छोटी कारों के सेगमेंट पर फोकस करे।
फिएट इंडिया की बिक्री के आंकड़े
बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चला है कि इस मामले में कंपनी की स्थिति औसत ही है। फिएट का मार्केट शेयर महज 0.22 फीसदी का है। ऐसे में भारत में अगर फिएट को खोई चमक हासिल करनी है तो उसे किफायती, ज्यादा माइलेज और कम रख-रखाव वाली कारें बनाने वाली कंपनी के तौर पर खुद को स्थापित करना होगा।