फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

अवेंचुरा का तीन कारों से दिलचस्प मुकाबला, कौन है सबसे बेहतर

Wed, 22 Oct 2014 12:41 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

Adventure शब्द का इटैलियन वर्जन 'Avventura' है। फिएट ने अवेंचुरा को भारत सहित विश्व भर में लॉन्च कर दिया है। पुंटो ईवो पर आधारित इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.99 लाख रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 6.89 लाख रुपए तय की गई है।

विज्ञापन


फिएट अवेंचुरा कार का मुकाबला फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो और टोयोटा इटिओज क्रॉस और फोर्ड ईको स्पोर्ट से होने जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं इनमें कौन सी कार है सबसे बेहतर।
विज्ञापन

किसमें कितनी है जगह

Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

यहां ईको स्पोर्ट सबसे लंबी और चौड़ी कार है। इसकी लंबी और चौड़ाई 3999mm x 1765mm है। इसके बाद फिएट अवेंचुरा आती है इसकी लंबी और चौड़ाई 3989mm x 1706mm है।

तीसरे नंबर पर क्रॉस पोलो है जिसकी लंबी और चौड़ाई 3987mm x 1698mm है। ईको स्पोर्ट के बाद यहां टोयोटा इटिओज क्रॉस दूसरी सबसे चौड़ी गाड़ी है हांलाकि इसकी लंबी सबसे कम है। इसकी लंबी और चौड़ाई 3895mm x 1735mm है।

ईको स्पोर्ट और अवेंचुरा अन्य दोनों कारों के मुकाबले ऊंचाई में ज्यादा है। अवेंचुरा का ग्राउंड क्लियरेंस सबसे अधिक 205mm और ईको स्पोर्ट का ग्राउंड क्लियरेंस 200mm है।

क्या है फीचर्स

Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

इंटीरियर की बात करें तो फिएट अवेंचुरा फीचर्स के मामले में आगे है। एंबीएंट लाइट (चारो ओर प्रकाश करने वाली), रियर एयर कॉन वेंट, सॉफ्ट टच डुअल ट्यून डैशबोर्ड जैसे फीचर्स मौजूद हैं। अवेंचुरा, ईको स्पोर्ट और क्रॉस पोलो में वायस एक्टि‌वेटेड ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इटिओज क्रॉस में वायस कंट्रोल फीचर नहीं दिया गया है।

ईको स्पोर्ट में सबसे एडवांस ऑडियो सिस्टम Ford's SYNC का इस्तेमाल किया गया है जो स्मार्टफोन के साथ काम करता है। इसके अलावा अवेंचुरा में डुअल ट्यून लैदर फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

EcoSport, Avventura और Cross Polo में ऑटोमैटिक एसी सिस्टम दिया गया है जबकि Etios Cross में मैन्युअल यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

इंजन, परफॉर्मेंस और इफिशियंसी

Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

यहां सबसे ताकतवर कार फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो है लेकिन अफसोस की बात ये है कि ये कार सिर्फ ‌डीजल इंजन पर है। पेट्रोल वैरियंट में ईकोस्पोर्ट ही ऐसी कार है जो टर्बो चार्जड इंजन पर काम करती है। पेट्रोल इंजन पर ये सबसे शाक्तिशाली कार है।

इसके अलावा ईको स्पोर्ट सिर्फ ऐसी कार है जो 6 स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियर (1.5L पेट्रोल वर्जन) पर दौड़ती है। अवेंचुरा 1.3 लीटर मल्टीजेट ‌डीजल इंजन और 1.4 लीटर फायर पेट्रोल इंजन पर है।

टोयोटा इटिओज डीजल पर सबसे ज्यादा माइ‌लेज 23.5 किमी प्रति लीटर देती है।

सेफ्टी फीचर्स और कीमतें

Fiat Avventura vs Ford EcoSport vs VW Cross Polo vs Toyota Etios Cros

डुअल-फ्रंट एयर बैग के साथ फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो ही यहां पर एक मात्र कार है। इसके टॉप वैरियंट में एबीएस की भी सुविधा मौजूद है। ईको स्पोर्ट 6 एयर बैग के साथ आती है।

इस दिलचस्प मुकाबले में क्रॉस पोलो और इटिओज क्रॉस दोनों कारें अवेंचुरा और ईको स्पोर्ट से पिछड़ती नजर आती हैं। ईको स्पोर्ट एक अर्बन एसयूवी है जबकि अवेंचुरा को कंपनी ने सीयूवी (Contemporary Urban Vehicle) का नाम दिया है।

फिएट किसी तरह अवेंचुरा की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपए तय की है जबकि ईको स्पोर्ट 6.49 लाख रुपए है। फिएट की अधिकतम कीमत 8.17 लाख रुपए और ईको स्पोर्ट की अधिकतक कीमत 9.70 लाख रुपए है।

ईको स्पोर्ट के फीचर्स ज्यादा देती है इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है जबकि अवेंचुरा अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर फीचर्स दे रही है। भारतीय बाजार में अवेंचुरा चार चांद लगाएगी? ये इसकी बिक्री ही बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed