{"_id":"5a4caa184f1c1bf61b8b6776","slug":"fastest-luxury-sedan-in-the-world-maserati-quattroporte-gts-comes-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत आई दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सेडान, 2.7 करोड़ है कीमत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत आई दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सेडान, 2.7 करोड़ है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Maserati Quattroporte GTS
दुनिया की सबसे तेज लग्जरी सेडान कार 2018 मासेराती Quattroporte GTS की पहली यूनिट भारत आ गई है। इस कार को दिसंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। दिल्ली इंपोर्ट की गई इस पहली कार की तस्वीर को कंपनी ने शेयर किया है।
इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। कार को सबसे पहले 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। भारत आई कार का कलर रॉयल ब्लू शेड की है।
विज्ञापन
इसकी कीमत 2.7 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। कार को सबसे पहले 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। भारत आई कार का कलर रॉयल ब्लू शेड की है।
4.7 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की स्पीड
2018 Maserati Quattroporte GTS
फीचर्स की बात करें तो कार में नया फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, नया फ्रंट ग्रिल और एलईडी हैडलाइट दी गई है। यह कार 4.7 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कार की अधिकतम स्पीड 310 किमी प्रति घंटा की है।
इंजन की बात करें तो 2018 मासेराती क्वात्रोपोर्ते GTS में 3.8 लीटर ट्विन टर्बो वी-8 इंजन दिया गया है, जो 522 बीएचपी की पावर और 710 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें 20 इंच के एलॉय व्हील्स लगे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह लग्जरी सेडान दो वर्जन- ग्रानलूसो और ग्रानस्पोर्ट में उपलब्ध होगी।