पहली बार फॉक्सवैगन ने भारत में उतारा पोलो का ऐसा मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार में अपनी प्रतिक्षित कार 2014 पोलो का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में पांच साल पहले आने के बाद पहली बार अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को नई साज-सज्जा के साथ उतारा है।
कंपनी ने नई पोलो 2014 के इंटीरियर और एक्सटीरियर में छोटे-मोटो कई बदलाव किए है। नई पोलो की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए है।
फॉक्सवैगन पोलो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ उपलब्ध होगी।
नए फीचर्स
फॉक्सवैगन पोलो 2014 में फ्रंट बंपर, हैडलैंप्स, फोगलैंप, नंबर प्लेट सहित व्हील कवर और पिछला बंपर को नए डिजाइन के साथ पेश किया है। साथ ही बॉडी कलर और आगे के हिस्से के सभी बॉडी पार्टस नए रंग रूप में पेश किए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो प्रीमियम हैचबैक में 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पिछले वर्जन के मुकाबले काफी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। न्यू सीट फैब्रिक, सिल्वर पेंटेड सेंट्रल कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के रूप में सभी वैरियंट में दिया गया है।
सबसे बड़े बदलाव के साथ इंजन और परफॉर्मेंस
नई फॉक्सवैगन पोलो 2014 के सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो कंपनी ने पिछले मॉडल में इस्तेमाल होने वाला 1.6 लीटर टीडीआई मील को हटाकर 1.5 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है।
नया डीजल इंजन दो अलग स्टेट टोन 89बीएचपी और 104बीएचपी नाम से मौजूद है।
दूसरी तरह पोलो पेट्रोल वैरियंट 3 सिलेंडर, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 16.47 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
फॉक्सवैगन पोलो 2014 विभिन्न मॉडल की कीमतें
फॉक्सवैगन पोलो पेट्रोल: 4.99 लाख से 6.07 लाख रुपए
फॉक्सवैगन पोलो डीजल: 6.27 लाख से 7.37 लाख रुपए
फॉक्सवैगन पोलो जीटी डीजल: 7.99 लाख रुपए
फॉक्सवैगन पोलो जीटी पेट्रोल: 7.99 लाख रुपए
फॉक्सवैगन पोलो क्रास पोलो डीजल: 7.9 लाख रुपए