फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   facelift maruti suzuki sx4 launching soon in indian market

नए अवतार में जल्द लांच होगी सेडान कार sx4

Thu, 03 Jan 2013 04:37 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Thu, 03 Jan 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
facelift maruti suzuki sx4 launching soon in indian market

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी इंट्री और मिड लेवल सेडान कार sx4 को नए अवतार में लांच करने वाली है। कंपनी sx4 के नए अवतार को नए साल 2013 की पहली तिमाही में लांच कर देगी। इसके साथ ही मारुति मौजूदा साल में ही हैचबैक कार वेगनआर, ए-स्टार, ऑल्टो k10 के साथ कुछ अन्य कारों का भी नया मॉडल बाजार में पेश कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी की तरफ से अभी तक sx4 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नई sx4 की भारत में कुछ समय पहले टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मारुति इंट्री लेवल सेडान कार के नए मॉडल को जल्द ही लांच करेगी। टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से लग रहा है कि भारतीय बाजार में आने वाली नई sx4 का लुक चीन में लांच हो चुके मॉडल से मिलता-जुलता होगा। चीन में sx4 का फेसलिप्ट वर्जन पहले ही लांच हो चुका है।
विज्ञापन


काफी लंबे समय के बाद भी सेडान कार sx4 कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन अभी मारुति की उम्मीदें अपनी इस कार से कम नहीं हुई है। मध्यम वर्गीय परिवारों को आकर्षित करने के लिए कंपनी अब इसके नए रूप रंग में उतार रही है। मौजूदा sx4 के मुकाबले नए मॉडल के फ्रंट लुक और बंपर में चेंज किया है। सेडान कार sx4 के मौजूदा वर्जन में फिएट का 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन और 1.6 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल और CNG इंजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed