फरवरी में लांच होगा ऑडी Q5 का नया अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले खबर आई थी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी अपने Q5 मॉडल के नए अवतार को 2013 की पहली तिमाही में लांच करेगी। अब पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऑडी अपनी पसंदीदा कार Q5 के नए अवतार को फरवरी, 2013 में बाजार में उतार रही है। जर्मनी लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी इस कार को 2011 में लांच किया था। लांचिंग के बाद ऑडी Q5 ने बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है।
बाजार में लगातार बढ़ रहे कंप्टीशन के बाद कंपनी Q5 के फेसलिफ्ट वर्जन को लांच कर रही है। नई ऑडी Q5 की रोड टेस्टिंग कंपनी पहले ही कर चुकी है। नई Q5 में कंपनी ने हेक्सागोनल ग्रिल, चारों तरफ से डे-टाइम लैंप से घिरे हुए नए हेडलैंप, नई रियर लाइट और नए मॉडल के फॉग लैंप को शामिल किया है।
एक्सटीरियर के साथ ही नई ऑडी Q5 की तकनीक और इंटीरियर में भी चेंज किया गया है। ऑडी Q5 के नए मॉडल के चेजिज में भी बदलाव किया गया है। पुराने हाइड्रोलिक पॉवर स्टीयरिंग की जगह इलेक्ट्रोमैकेनिकल पॉवर स्टीयरिंग लगाया गया है, जिससे लंबे सफर के दौरान ड्राइवर बेहतर महसूस करता है। इसके अलावा इंटीरियर में और कई बदलाव किए गए हैं।