फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   ecosports at paris motor show

पेरिस मोटर शो में पेश होगी 'इकोस्पोर्ट'

Fri, 05 Oct 2012 03:01 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:01 PM IST
विज्ञापन
ecosports at paris motor show

अमेरिका की शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स बहुप्रतीक्षित एसयूवी इकोस्पोर्ट को कल यानी 27 सितंबर को पेरिस मोटर शो में पेश कर रही है। इस कार के यूरोपीय बाजारों में अगले महीने लांच होने की उम्मीद है। बी-सेग्मेंट प्लेटफार्म पर आधारित इकोस्पोर्ट में 1 लीटर का इकोबूस्ट इंजन है।

विज्ञापन


इकोबूस्ट इंजन को इंजन टेक्नोलॉजी इंटरनेशन मैग्जीन की तरफ से साल 2012 के सबसे बेहतरीन इंजन का अवार्ड मिल चुका है। कंपनी के बी- कार व्हेकल लाइन के डायरेक्टर निक कोलिंस के मुताबिक फोर्ड के बी-सेग्मेंट पर आधारित कारें फ्यूल एफिशिएंट होती है। उन्होंने बताया कि इकोस्पोर्ट का एक्सटीरियर लुक मॉडर्न एसयूवी का फील देता है। कंपनी ने इसका डिजाइन बहुत ही आकर्षक तैयार किया है।
विज्ञापन


कोलिंस ने उम्मीद जताई कि इसका लुक यूरोपीय ग्राहकों को काफी पसंद आएगा। टर्बो पेट्रोल इंजन वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की 125 bhp क्षमता है। सूत्रों के मुताबिक फोर्ड अपनी इस एसयूवी कार को भारतीय बाजार में अगले साल की शुरूआत में पेश करेगी। इससे पहले इसके 2012 के मध्य में पेश करने की योजना थी। भारतीय बाजार में इसके कीमत 7 से 9 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed