फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   discount on cars

बिक्री बढ़ाने का नया तरीका डिस्काउंट और एक्सचेंज

Tue, 16 Jul 2013 09:11 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Jul 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
discount on cars

कार बिक्री में आठ माह से लगातार गिरावट झेल रही ऑटो कंपनियों ने डिस्काउंट, एक्सचेंज व फ्री इंश्योरेंस जैसे आफरों के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके तहत जहां टाटा मोटर्स ने टू व्हीलर से नैनो के एक्सचेंज का ऑफर दिया है, वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी डीजल सेडान कार एसएक्स-4 पर 50 हजार रुपये की छूट की पेशकश की है।
विज्ञापन


इसके अलावा फोर्ड व होंडा ने अपने कुछ मॉडलों पर फ्री इंश्योरेंस की स्कीम भी शुरू की है।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि नैनो पर टू व्हीलर एक्सचेंज स्कीम के अलावा कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को सफारी स्टार्म खरीदने पर 30 हजार रुपये का बोनस व सूमो गोल्ड पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा टाटा विस्टा व मांजा क्लब क्लास खरीदने के लिए 3.99 फीसदी के रियायती ब्याज पर फाइनेंस की स्कीम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मारुति ने एसएक्स-4 पर 50 हजार, वैगन आर पर 30 हजार, ऑल्टो-800 पर 28 हजार, ऑल्टो के-10 पर 24 हजार, आर्टिगा(पेट्रोल) पर 25 हजार, रिट्ज पर 25 हजार व ओमनी पर 7.5 हजार रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की है।


कंपनी ने डिजायर व स्विफ्ट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है पर इनके स्पेशल एडिशन लांच किए गए हैं।

होंडा ने अपने सिटी व ब्रियो मॉडलों के चुनिंदा वेरिएंट पर महज एक रुपये के भुगतान पर इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का ऑफर दिया है। हालांकि ब्रियो ऑटोमैटिक, सीआरवी और सिटी के टॉप मॉडल व अमेज पर कोई प्रमोशनल ऑफर कंपनी ने नहीं दिया है।

फॉक्सवैगन ने पोलो और वेंटो मॉडलों की खरीद महज 20 फीसदी डाउन पेमेंट और शेष राशि 36 मासिक किस्तों के जरिए भरने का विकल्प उपलब्ध कराया है।

स्कोडा ने बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी सेडान कार रैपिड का स्पेशल एडिशन लांच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed