फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   decreased car sales

घट गई कारों की बिक्री, नई सरकार से उम्मीद

Wed, 11 Dec 2013 02:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Dec 2013 02:36 AM IST
विज्ञापन
decreased car sales

बिक्री की कमी से जूझ रही ऑटो इंडस्ट्री को रिवाइवल के लिए अब नई सरकार से ही उम्मीद दिख रही है।

विज्ञापन


इंडस्ट्री के अनुसार जिस तरह से लगातार वाहनों की बिक्री गिर रही है, ऐसे में अब लोकसभा चुनावों के बाद आने वाली नई सरकार ही कुछ कदम उठा सकती है।

इंडस्ट्री के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों में अभी की सरकार से किसी खास तरह के कदम उठाने की संभावना कम है। नवंबर के आंकड़ों के अनुसार कारों की बिक्री में 8.15 फीसदी की कमी आई है। लगातार कम हो रही बिक्री की वजह से कंपनियों ने अपने उत्पादन में भी कटौती करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्सचर्स (सिआम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार त्योहारों का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर से लगतार दूसरे महीने कारों की बिक्री गिरी है।
विज्ञापन


नवंबर में कारों की कुल 1,42,899 बिक्री हुई है। जबकि इसी अवधि में पिछले साल 1,55,535 कारों की बिक्री हुई थी। सिआम के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुगातो सेन के अनुसार इंडस्ट्री काफी चुनौती भरे दौर से गुजर रही है। हमें इस बात का अंदाजा था कि नवंबर में बिक्री त्योहारों के बाद मांग में कमी की वजह से कम होगी। सेन के अनुसार मांग में कमी के लिए जो मौजूदा परिस्थितियां उसमें अब नई सरकार के आने के बाद ही बदलाव होगा। मौजूदा स्थितियों में सरकार रिवाइवल के लिए बहुत खास कदम नहीं उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के महीने देश में मारूति सुजूकी इंडिया के कारों की बिक्री में 4.22  फीसदी की कमी आई है। कंपनी अभी अपनी उत्पादन क्षमता का 70 फीसदी ही इस्तेमाल कर रही है। जिसके अगले महीने से बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने 71,649 कारों की बिक्री की है। इसी तरह हुंडई मोटर के कारों की बिक्री 3.66 फीसदी कम होकर 33427 कारें इस दौरान रही है। वहीं टाटा मोटर्स के कारों की बिक्री में 41.50 फीसदी की भारी कमी आई है। कंपनी ने इस अवधि में केवल 7,910 कारों की बिक्री की है।

हालांकि नवंबर का महीना होंडा कार इंडिया के लिए अच्छा रहा है। कंपनी की सेडान अमेज की मांग से कंपनी के कारों की बिक्री नवंबर में 150 फीसदी बढ़ी है। कारों की तरह वाणिज्यिक वाहनों की मांग में भी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की सुस्ती का असर हुआ है। नवंबर के महीने में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 28.78 फीसदी गिरी है। इस अवधि में कुल 43,730 वाहनों की ही बिक्री हुई है।


लौट आए स्कूटर के दिन
नए स्टाइल और लुक के साथ बाजार में स्कूटर आने के बाद स्कूटर कंपनियों के लिए सुस्त अर्थव्यवस्था में भी अच्छी मांग रही है। नवंबर के महीने में स्कूटर की बिक्री में 25.03 फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर महीने में 3,05,586 में स्कूटरों की बिक्री हुई है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में स्कूटरों जैसी मांग नहीं रही हैं। नवंबर में 1.44 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed