आल्टो को टक्कर देगी निसान की 'डटसन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी निसान जल्द ही भारत में 4 लाख से कम कीमत की कार 'डटसन' उतारने की तैयारी में है। कंपनी इसे 1981 के बाद रि-लांच कर रही है। निसान डटसन का निर्माण अशोक लेलैंड के साथ मिलकर कर रही है। इस कार के दम पर निसान का इरादा मारुति की आल्टो और हुंडइ की इऑन को कड़ी टक्कर देने का है।
डटसन बिजनेस के प्रोग्राम डायरेक्टर अश्विनी गुप्ता ने बताया कि कार की कीमत चार लाख रुपये से कम होगी। कंपनी अपने इस मॉडल को भारतीय बाजार में लांच करने के साथ ही रूस और इंडोनेशिया में भी उतारेगी। इस कार का डिजाइन जापान में तैयार कर लिया गया है। कार का अन्य निर्माण कंपनी के चेन्नई स्थित संयंत्र में किया जाएगा।
निसान ने करीब 30 साल बाद डटसन को नए रंग और रूप में फिर से लांच करने की योजना बनाई है। अभी कार के इंजन और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि अभी निसान छोटी कार के तौर पर भारत में माइक्रा के पेट्रोल और डीजल वर्जन को बेचती है। इसी तरह टाटा मोटर्स भी चीन की कंपनी चेरी के साथ मिलकर सस्ती गाड़ियां उतारने की तैयारी में है।