फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   customer benefits as car markets plunge

कार बाजार की मंदी से ग्राहकों की चांदी

Fri, 05 Oct 2012 03:13 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:13 PM IST
विज्ञापन
customer benefits as car markets plunge

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में घटती कार बिक्री के कारण ग्राहकों की बल्ले-बल्ले हो रही है। सीजन में कारों की घटती बिक्री से चिंतित कार निर्माताओं ने कस्टमर्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेट्रोल कारों पर भारी छूट का ऐलान किया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यु फैक्चर्स (सियाम) के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2012 में गत वर्ष के मुकाबले कारों की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


कार बिक्री में गिरावट के पीछे पेट्रोल की कीमतों में इजाफा, आर्थिक अनिश्चितता और अन्य कई कारण है। मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार आल्टो की बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले मई माह में 18 फीसदी की कमी दर्ज की गई। मई में मारुति सुजुकी की घरेलू कार बाजार में 72,309 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल से 5.94 फीसदी कम है।
विज्ञापन


मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार आल्टो और वेगनआर पर 50 हजार रुपये तक की छूट की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य कार निर्माता हुंडइ, टाटा मोटर्स और निसान ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए कई ऑफर लांच किये है। हुंडइ इंडिया ने 'पेट्रोल प्राइज लॉक एश्योरेंस' स्कीम लांच की है। इस स्कीम के अंतर्गत सेंट्रो और आइ 10 पर कंपनी ने 52 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों पर भारी छूट का ऐलान किया है। टाटा अपनी इंडिका विस्टा पर 60 हजार और नैनो कार पर 40 हजार रुपये की छूट दे रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने भी ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए आकर्षक स्कीम लांच की है। निसान ने माइक्रा कार खरीदने पर महज 3,999 रुपये इएमआइ की स्कीम लांच की है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed