शेवरले सेल U-VA का डीजल मॉडल लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल मोटर्स की सहयोगी कंपनी शेवरले ने अपने हैचबैक मॉडल सेल U-VA के बेस डीजल मॉडल को लांच किया है। कंपनी ने कार को सेल U-VA पीएस नाम दिया है और इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये होगी।
नई सेल U-VA पीएस मारुति स्विफ्ट के इंट्री लेवल डीजल मॉडल एलडीआइ से 30 हजार रुपये सस्ती है। इससे पहले मारुति स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए शेवरले ने सेल को नवंबर 2012 में लांच किया था।
फीचर्स के मामले में कार का नया डीजल मॉडल पेट्रोल वेरिएंट की ही तरह है। कंपनी ने कार के इंजन में बदलाव किया है। इसके बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर की क्षमता वाला डीजल इंजन यूज किया गया है, बाकी वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन है।
कंपनी का दावा है कि शेवरले सेल पीएस 22.1 किमी. प्रति लीटर का शानदार माइलेज देगी। डीजल इंजन में बेस मॉडल बाजार में आने के बाद शेवरले सेल U-VA के 4 पेट्रोल और 4 डीजल समेत कुल 8 वेरिएंट हो गए है।
कार में जरूरी फीचर्स जैसे मैन्युअली ऑपरेटिड एयर कंडीशनर, टिल्ड एडजस्ट स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडोज, फेबरिक सीट और रिमोट बूट ओपनर है। डीजल इंजन में बेस वेरिएंट को पेश करने के पीछे कंपनी का मकसद खुद को भारतीय बाजार में मजबूत करना है।