फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   chevrolet sail sedan will beat swift dzire

स्विफ्ट डिजायर से होगा शेवरले सेल का मुकाबला

Thu, 21 Feb 2013 12:23 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Thu, 21 Feb 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
chevrolet sail sedan will beat swift dzire

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी शेवरले अपनी सेडान कार 'सेल' को पहली तिमाही में भारतीय बाजार में लांच कर सकती है। सेडान कार सेल को 2010 में बीजिंग मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी का दावा है कि उसकी नई कार फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में सेडान सेग्मेंट की कारों में नंबर 1 होगी। इस कार के भारतीय बाजार में आने के बाद इसकी टक्कर मारुति की स्विफ्ट डिजायर, टाटा इंडिगो और हुंडइ एसेंट से मानी जा रही है। बात करते हैं कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में।

विज्ञापन


लुक
कंपनी ने सेडान कार सेल के लुक के साथ ही इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को भी बेहतर तरीके से डिजाइन किया है। लोगो को कार के दोनों साइड एकदम बीच में लगाया गया है, जिससे इसका लुक दमदार हो गया है।
विज्ञापन


माइलेज
कंपनी का दावा है कि 1.2 लीटर एस-टेक 2 और 1.4 लीटर एस-टेक 3 इंजन वाली शेवरले सेल सेडान का अन्य सेडान कारों के मुकाबले ज्यादा माइलेज होगा। सेल सेडान सेग्मेंट की अन्य कारों से ज्यादा माइलेज दें, इस मकसद से इसे तैयार करने में लाइट वेट मैटेरियर यूज किया गया है। इसमें 5 स्पीड मैन्युल ट्रांसमिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षमता
सेल सेडान के 1.2 लीटर इंजन की क्षमता 53.1 किलोवाट प्रति लीटर और 1.4 लीटर इंजन की 54.3 किलोवाट प्रति लीटर (यूरोपीय मार्केट के हिसाब से) की क्षमता है। फ्यूल एफिशिएंशी के मामले में कंपनी सेल के इंजन के सबसे बेहतर होने का दावा कर चुकी है। शेवरले ने माइलेज को बढ़ाने के लिए कार की बॉडी में लाइट वेट मैटेरियल का इस्तेमाल किया है।

एक्सटीरियर
अपकमिंग सेडान कार के साइड मिरर, बंपर और डोर हैंडल सभी कुछ बॉडी कलर में ही दिए गए है। इसके अलावा दोनों ग्रिल को काले रंग में तैयार किया गया है। कार के फ्रंट में बड़े हैड लैंप और छोटे फॉग लैंप इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इसका सरफेस एकदम क्लीयर है। इसकी रियर लुक को देखकर आप बहुत ही अच्छा अनुभव करेंगे। व्हील डिजाइन से इसका लुक एकदम स्पोर्टी लगता है।

इंटीरियर
कार खरीदने के समय किसी भी कार का इंटीरियर व्यू सबसे बड़े डिसाइडिंग फेक्टर के रूप में काम करता है। शेवरले ने कार प्रेमियों की इसी पसंद को ध्यान में रखकर इंटीरियर को आकर्षक तरीके से डिजाइन किया है। कंपनी ने इसके केबिन को ट्विन-कॉकपिट डिजाइन में तैयार किया है। सेंट्रल कंट्रोल पैनल सीडी/एमपी 3 प्लेयर और रेडियो है। चीन में पेश किए गए मॉडल में कार को कम्फर्ट बनाने के लिए 24 तरह के फीचर दिए गए है।

डेशबोर्ड के साथ इसकी सीटों को ड्युल कलर टोन में पेश किया गया है, जिससे इसका स्पोर्टी लुक लगता है। गियर नोब के साथ में दिए गए स्पेस में आप अपने मोबाइल या किसी अन्य जरूरी सामान को आसानी से रख सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स के से अलग 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील से इसका लुक और भी मजेदार लगता है। इसमें कम्फर्ट तरीके से ड्राइवर सहित पांच लोग बैठ सकते हैं।

ब्रेकिंग एंड हैंडलिंग
भारतीय बाजार में आने वाली शेवरले सेल सेडान में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही फ्रंट डिस्क ऑप्शन भी आने की उम्मीद की जा रही है। यदि कार में यह सिस्टम आता है तो ड्राइविंग काफी सुरक्षित हो जाएगी। इसका स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील लंबे रूट पर काफी आरामदायक है।


सेफ्टी फीचर
शेवरले की सेडान कार सेल में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर फ्रंट में दो एयरबैग दिए गए हैं, जो कार के हिट होने पर ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठे यात्री को तुरंत कवर कर लेगा। इसके अलावा इसमें कार में चाइल्ड सेफ्टी लॉक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए फ्रंट और बैक दोनों सीट पर सीट बेल्ट दी गई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed