फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   car that can fly in the sky

उड़न कार से ट्रैफिक जाम की टेंशन होगी छूमंतर

Mon, 24 Sep 2012 02:11 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Sep 2012 02:11 PM IST
विज्ञापन
car that can fly in the sky

रोहन ऑफिस देर से पहुंचा तो उसे बॉस ने डांट लगा दी। लेट होने का कारण था ट्रैफिक जाम। ऑफिस जाना हो या घर वापसी, ट्रैफिक जाम का सामना करना ही पड़ता है। कई बार मन में यह ख्याल आता है कि कोई उड़ने वाली कार हो तो मजा आ जाए। आप भले अभी इसे ख्याली पुलाव कहें, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे हकीकत में बदल दिया है। लगातार शोध और एक्सपेरिमेंट्स के बाद दो ऐसी कारें सामने आई हैं जो सड़क पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ सकती हैं।

विज्ञापन


टेराफुगिया ट्रांजिशन
टेराफुगिया ट्रांजिशन को अमेरिकी कंपनी टेराफुगिया ने तैयार किया है। यह हवा में उ़ड़ने और सड़क पर फर्राटे भरने में सक्षम है। जब आपका उड़ने का मूड हो तो इसके सिमटे हुए डैने बाहर निकल आएंगे। इसका वजन 600 किलो है। टू-सीटर टेराफुगिया ट्रांजिशन में 250 किलोग्राम वजन तक का कोई भी सामान ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह कार हवा में 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। एक बार टंकी फुल कराने पर यह 735 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। गुजरात में भी एक भारतीय ने इस कार की बुकिंग कराई है। इसकी कीमत करीब 2,79,000 अमेरिकी डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


PAL-V फ्लाइंग कार
डच कंपनी PAL-V यूरोप NV ने PAL-V (पर्सनल व्हेकल एयर एंड लैंड व्हेकल) को तैयार किया है। इसमें एक आदमी के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसकी पहली सफल उड़ान नीरदलैंड में पूरी की जा चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह सड़कों पर स्पोर्ट्स कार की तरह चलेगी। यह सड़क और हवा दोनों में 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दूरी तय करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed