फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   car that can fly in the air

गजब! हवा में भी उड़ेगी यह 4 सीटर कार

Thu, 09 May 2013 12:50 AM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
न्यूयॉर्क/एजेंसी Updated Thu, 09 May 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
car that can fly in the air

आज ट्रैफिक जाम से हर कोई परेशान है। इसी से निजात पाने के लिए वैज्ञानिकों ने उड़ने वाली कार तैयार की है। यह कार सड़क पर चलने के साथ हवा में भी उड़ेगी।

विज्ञापन


इस कार से आप ट्रैफिक में फंसने की बजाय उड़कर ऑफिस या घर आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक जाम में फंसने पर आपको बस कार का फ्लाइंग बटन दबाना होगा और फिर कार उड़ते हुए चंद मिनटों में आपको मंजिल तक पहुंचा देगी।
विज्ञापन


फ्लाइंग कार का सपना हकीकत का रूप ले चुका है। अगले 8 से 10 साल के अंदर यह सड़कों पर नजर आएगी। एक अमेरिकी इंजीनियरिंग कंपनी 'टेराफुगिया' ने चार सीटों वाली फ्लाइंग कार 'टीएफ-एक्स' की तस्वीरें जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

car that can fly in the air














मजेदार बात यह है कि फ्लाइंग कार को चलाने के लिए पायलट के लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 'न्यू यॉर्क डेली न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, कार की फ्लाइंग रेंज 805 किमी. है।

car that can fly in the air














जब यह कार उड़ान भरेगी तो इसके दो प्रोपेलर मुड़ जाऐंगे और कॉकपिट के पीछे लगे एक इंजन द्वारा इसका प्रोपल्सन संचालित होगा। उड़ान भरने से लेकर चयनित मंजिल तक उतरने तक सब कुछ फ्लाइंग कार द्वारा खुद-ब-खुद संचालित किया जाएगा।
car that can fly in the air














सड़क पर ड्राइविंग के दौरान इलेक्ट्रिक मोटर इसे संचालित करेंगे और उड़ान भरने और जमीन पर उतरने में मदद करेंगे। कार को तैयार करने वाले लोगों का दावा है कि उनकी यह महत्वाकांक्षी कार 8-10 साल के भीतर सड़कों पर नजर आएगी।
car that can fly in the air














वैज्ञानिकों कादावा है कि कार को चलाना बेहद आसान है, इसको महज पांच घंटों में चलाना सीखा जा सकता है। कार को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। जिससे यह वजन में काफी हल्की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed