{"_id":"819deb78-2a37-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"car-sales-highest-in-last-22-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 22 महीनों में सबसे ज्यादा रही कार बिक्री","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
पिछले 22 महीनों में सबसे ज्यादा रही कार बिक्री
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन भारतीय ऑटो बाजार के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। बीते अक्तूबर माह के दौरान भारतीय ऑटो बाजार में पिछले 22 महीने में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री हुई है। पिछले कई महीनों से घरेलू कार बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल (सियाम) की तरफ से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक बीते अक्तूबर माह में घरेलू कार बाजार में बिक्री का आंकड़ा 23.01 फीसदी के इजाफे के साथ 172,459 कारों पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में बिक्री का आंकड़ा 1,40,105 कारों का था।
विज्ञापन
इसी तरह दुपहिया वाहनों की बिक्री में भी पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 6.71 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। मौजूदा वर्ष में बिक्री का आंकड़ा 9,36,122 मोटरसाइकिलों का रहा, वहीं पिछले वर्ष अक्तूबर माह में 8,77,270 बाइकों की बिक्री हुई थी। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी 7.59 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वाहन बाजार के लिए कई महीने बाद मिली अच्छी खबर पर ऑटो इंडस्ट्री के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, संघर्ष अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अगला महीना इंडस्ट्री के लिए परेशानी भरा हो सकता है। हमें देखना होगा कि यह ग्रोथ बरकरार रहती है या इसमें गिरावट आती है।