फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   car sales growth sluggish in february

फरवरी में भी सुस्त रही कार बिक्री की रफ्तार

Sat, 02 Mar 2013 11:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
car sales growth sluggish in february

देश में कारों की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बीते माह फरवरी में अधिकांश ऑटो कंपनियों की बिक्री में गिरावट रही। जबकि कुछ ही कंपनियां बढ़ोतरी दर्ज करने में सफल रही। एक ओर जहां, मारुति, फोर्ड, टोयोटा, जीएम की बिक्री में खासी गिरावट देखी गई। वहीं हुंडइ, एमएंडएम और रेनो जैसी कंपनियों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई।

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की फरवरी 2013 में कुल बिक्री 7.89 फीसदी घटकर 1,09,567 वाहन रह गई है। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 1,18,949 कारों की बिक्री की थी। इस साल फरवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री 9.01 फीसदी गिरकर 97,955 रह गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,07,653 थी। हालांकि, कंपनी का निर्यात 2.80 फीसदी बढ़कर 11,612 इकाई पहुंच गया। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 11,296 कारों का निर्यात किया था। मारुति के यात्री कारों की बिक्री 10.89 फीसदी गिरकर 83,865 रह गई, जो फरवरी 2012 में 94,118 थी।
विज्ञापन


टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू कार बिक्री 23.43 फीसदी घटकर 12,756 रह गई। कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 16,659 कारों की बिक्री की थी। कंपनी ने इटिऑस सीरीज की 1,233 कारों का निर्यात दक्षिण अफ्रीका को किया। इस तरह फरवरी में कंपनी की कुल बिक्री 13,979 इकाई रही। जनरल मोटर्स की बिक्री भी 20.17 फीसदी घटकर 7,106 इकाई रह गई। फरवरी 2012 में कंपनी ने कुल 8,901 कारें बेची थीं। कंपनी का कहना है कि बाजार की स्थितियों के चलते उम्मीद से अनुरूप हमारी बिक्री नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेवरले सेल ने बाजार में अपना विस्तार किया है। फोर्ड इंडिया ने बीते माह 7,253 कारें बेचीं। यह फरवरी 2012 में बिकी कंपनी की 10,424 कारों की तुलना में 30.42 फीसदी कम है। कंपनी की घरेलू बिक्री 44.12 फीसदी गिरकर 4,490 इकाई रह गई, जो पिछले साल 8,035 थी। कंपनी ने पिछले माह 2,763 कारों का निर्यात किया। दूसरी ओर, हुंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिकी 5.42 फीसदी बढ़कर 54,665 इकाई हो गई। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 51,855 कारों की बिक्री की थी।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 7.62 फीसदी घटकर 34,002 इकाई रह गई, जो पिछले साल फरवरी में 36,805 रही थी। हालांकि, फरवरी में कंपनी का निर्यात 37.30 फीसदी उछलकर 20,663 हो गया। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री 10.99 फीसदी उछलकर 47,824 इकाई हो गई। कंपनी ने फरवरी 2012 में 43,087 गाड़ियां बेची थीं। कंपनी की घरेलू बिक्री 9.73 फीसदी बढ़कर 44,399 इकाई हो गई।


रेनो इंडिया की बिक्री 10 गुना बढ़कर 6,723 इकाई हो गई। फरवरी 2012 में कंपनी ने कुल 673 कारें बेची थीं। कंपनी की एसयूवी डस्टर की बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। डस्टर की बिक्री 5,590 इकाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed