फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Car Sales Down For The First Time In 15 Months

15 महीने के बाद पहली बार कारों की बिक्री हुई सुस्त

Mon, 15 Feb 2016 09:35 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Car Sales Down For The First Time In 15 Months

पिछले साल भारतीय ऑटो सेक्टर ने काफी तजी देखी। इस दौरान कारों की बिक्री में हर महीने ही इजाफा देखने को मिला। लेकिन 15 महीने के बाद जनवरी 2016 में पहली बार कारों की बिक्री की रफ्तार सुस्त दिखाई दी। इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में 1,68,303 कारों की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल जनवरी में ये आंकड़ा 1,69,527 यूनिट था। इस लिहाज से देखें तो इस साल जनवरी में 1,224 कारें कम बिकीं।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान टू-व्हीलर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बढ़त देखने को मिली है। कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 17.5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। इस बार कुल 61,683 कमर्शियल वाहन बिके। कारों की मांग घटने का मुख्य कारण कंपनियों द्वारा बढ़ाई गई कीमतें और नई कारों का इंतजार भी हो सकता है।
विज्ञापन


इस ऑटो एक्सपो में आईं अधिकांश कारें ऐसी थीं जो जल्द ही लॉन्च होनी हैं या फिर इन्हें साल के अंत तक बाजार में उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने बताया 'जनवरी में सवारी कारों की बिक्री में मामूली गिरावट रही। कंपनियों द्वारा भारी छूट की पेशकश किए जाने से लोगों ने एक महीने पहले दिसंबर में ही खरीदारी कर ली।' हालांकि, उन्होंने यात्री कारों की बिक्री में गिरावट को 'अस्थायी गिरावट' करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed