11 हजार रुपए में बुक करें नई हैचबैक टाटा बोल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित हैचबैक कार टाटा बोल्ट (Tata Bolt) की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।
कंपनी की वेबसाइट पर आप टाटा बोल्ट को 11 हजार रुपए में बुक कर सकते हैं।
टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान हैचबैक कार बोल्ट कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन दूसरी हैचबैक पसेंजर कार से एक दम अलग है।
टाटा बोल्ट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में 5 इंच की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ टेक्नॉलोजी, स्मार्ट वॉइस रिकॉगनिशन, स्मार्टफोन इंटिग्रेशन, सोशल मीडिया इंटिग्रेशन और टच फोन कंट्रोल्ड इंटरफेस की सुविधा दी गई है।
इंजन और कीमत
इसके साथ ही इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स सिंगल विंग शेप्ड ग्राफिक्स से जोड़े गए हैं।
टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें कंपनी टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन, रेवोट्रॉन 1.2 लीटर का इस्तेमाल किया है।
डीजल वैरिएंट की बात करें तो 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया गया है।
नई टाटा बोल्ट की कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबल डैटसन गो और मारुति सेलेरियो से होगा।