फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   BMW X3 2018 With Petrol Engine Launched, Priced At Rs 56.90 Lakh

BMW ने एक्स3 का पेट्रोल वेरियंट भारत में किया लॉन्च, कीमत 56.9 लाख

Wed, 13 Jun 2018 01:07 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
BMW X3 2018 With Petrol Engine Launched, Priced At Rs 56.90 Lakh
BMW new X3

जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को अपनी कार एक्स3 का पेट्रोल संस्करण लॉन्च किया है। इस संस्करण की देश में कीमत (एक्स-शोरूम) 56.9 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि इस कार का निर्माण देश के ही चेन्नई संयंत्र में किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी के भारतीय प्रेसिडेंट विक्रम पवाह ने कहा कि बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव30आई के लांच के बाद, अब हमारे उपभोक्ता पेट्रोल इंजन में भी शानदार सवारी का अनुभव उठा सकेंगे। यह कार 6.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन


इंजन और पावर की बात करेंं तो इसमें इंजन में ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से इंजन रिफाइन होता है। कार में 2 लीटर व 4 सिलेंडर का ट्विनपावर टर्बो इंजन है जो 250 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसके अलावा साथ ही इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर की मदद से फोर व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में 19 इंच के लाइट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें सिक्स्थ जेनरेशन का टचस्क्रीन आईड्राइव इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वॉइस कंट्रोल सिस्टम और 600 वॉट का ऑडियो सिस्टम दिया है।


गौरतलब है कि बीएमडब्ल्यू इंडिया ने ऑल न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स 3 को इसी साल अप्रैल में भारत में पेश किया था। उस समय इसके दो डीजल वर्जन पेश किए गए थे, वहीं कहा गया था कि पेट्रोल वर्जन 2018 के बाद आएगा। इसकी पहली झलक ऑटो एक्सपो 2018 में दिखी थी। डीजल वेरियंट की शुरुआती कीमत 49.99 लाख एक्स शोरूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed