फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   BMW launched 330i Gran Tourismo M Sport at Rupees 49.40 Lakh in India

BMW ने लॉन्च की 49.40 लाख की नई कार, 6.1 सेकेंड में पकड़ लेती है 100 kmph की रफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 11:44 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 18 Oct 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
BMW launched 330i Gran Tourismo M Sport at Rupees 49.40 Lakh in India
BMW 330i Gran Tourismo M Sport
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने 330i Gran Sport कार का नया वर्जन- M Sport भारत में लॉन्च किया है। नई 330i ग्रैन टूरिज्मो एम स्पोर्ट की कीमत 49.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने कार के स्टाइलिंग में बदलाव किया है। कार में नया फ्रंट और रियर बंपर दिया है, जिसका डिजाइन बीएमडब्ल्यू M3 से लिया गया है। कार में नया ब्लैक फ्रंट ग्रिल भी दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 18-इंच का व्हील दिया गया है। 
विज्ञापन


इंटीरियर की बात करें तो इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए स्पोर्ट्स सीट दी गई हैं। कार की चाबी भी नई और इसमें M स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार की लॉन्चिंग के दौरान बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पाहवा ने कहा, "नई BMW 330i ग्रैन टूरिज्मो एम स्पोर्ट अपनी शानदारी परफॉर्मेंस और अपीलिंग डिजाइन के कारण ग्राहकों को ना भूलने वाला अनुभव देती है।"
विज्ञापन


पढ़ें: टोयोटा ला रही ऐसी सेल्फ ड्राइविंग कार जो समझ पाएगी ड्राइवर के इमोशन
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो कार में 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 250 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कार मात्र 6.1 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा की है। कंपनी के मुताबिक BMW 330i ग्रैन टूरिज्मो एम स्पोर्ट एक लीटर पेट्रोल में 15.34 km का सफर तय करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed