फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   BMW India launches Mini Cooper S priced at Rs 34 lakh

बीएमडब्ल्यू ने मिनी ब्रांड के तहत भारत में उतारी मिनी कूपर एस

Sat, 21 Mar 2015 01:12 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
BMW India launches Mini Cooper S priced at Rs 34 lakh

बीएमडब्ल्यू ने अपनी मिनी ब्रांड की नई कार मिनी कूपर एस को भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 34.65 लाख रुपए है। मिनी कूपर का यह नया वेरिएंट काफी पावरफुल है और केवल 3 डोर लाइनअप के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन


एक्सटिरियर में फ्रंट और रियर में रेड कलर का S बेज, बड़ा एयर इनटेक और नई हनीकोम फ्रंट ग्रिल लगाई गई है। यह कार देश में CBU (कम्प्लीट्ली बिल्ड यूनिट) के जरिए आएगी। गौरतलब है कि मिनी पिछले साल कूपर को डीजल इंजन के साथ तीन और पांच डोर के में पहले ही उतार चुकी है।
विज्ञापन


मिनी कूपर एस पूरी तरह बीएमडब्ल्यू के UKL फ्रंट व्हील-ड्राइव प्लेटफोर्म पर बेस्ड है। इस कार में स्टैंडर्ड स्टाइलिश 16 इंच विक्ट्री स्पोक सिल्वर तथा ब्लैक अलॉय व्हील और बड़ा ब्लैक सनरूफ दिया गया है, साथ ही ऑप्शनल फीचर में 17 इंच कोसमो स्पोक लाइटवेट अलॉय व्हील भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो कूपर एस में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर, ट्विनटर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 189बीएचपी का पावर और 280एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसका ट्विनटर्बो इंजन 6 स्पीड ऑटोमेटिक स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स के साथ है जो फ्रंट व्हील पर पावर डिलीवर करते हैं। कार की टॉप स्पीड 233 किमी प्रति घंटा है और यह 0-100 किमी की स्पीड तक केवल 6.7 सेकेंड में पहुंच सकती है।
 
सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर और को-पेसेंजर एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, क्रेश सेंसर्स और ब्रेक कंट्रोल शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed