{"_id":"7dc70d203d7a11a872409df541dca973","slug":"bmw-3-series-gt-to-launch-in-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी वर्जनः स्पीड 8 सेकेंड में 100 किमी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी वर्जनः स्पीड 8 सेकेंड में 100 किमी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू अपनी सबसे लोकप्रिय सिडान कार 3 सीरीज के नए वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी कुछ ही समय में भारतीय बाजार में बीएमडब्लू 3 सीरीज का नया जीटी वर्जन पेश करेगी।
विज्ञापन
नई बीएमडब्ल्यू3 सीरीज का नया वर्जन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद मॉडल के मुकाबले और भी ज्यादा बड़ा और स्पेशियस माना जा रहा है।
बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज का जीटी वर्जन पहले से ही भारतीय बाजार में मॉजूद है। उम्मीद जताई जा रही है नई 3 सीरीज जीटी वर्जन काफी कुछ बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जीटी वर्जन से मिलता-जुलता होगा।
विज्ञापन
कंपनी ने 3 सीरीज में दोनों लेवल को लॉन्च करेंगी, जिनके नाम 320डी और 330डी होंगे। 330डी में 3 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि, ये कार 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस कार में शानदार बूट स्पेस का इस्तेमाल किया है। इस कार का बूट डोर, रियर विंड शिल्ड के साथ ऊपर की तरफ खुलता है। इसके बूट डोर को खोलने के लिए आपको किसी बटन को प्रेश करने की जरुरत नहीं है, बल्कि पीछे बंपर के नीचे अपने पैर को मूव करके डिग्गी ऑपेन कर सकते हैं।
2014 तक कंपनी इस कार को ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। इस कार की कीमत 45-50 लाख रुपए तक हो सकती है।