{"_id":"25fd27aa-7b1f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bhargava-said-maruti-will-not-increase-the-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति की कारें नहीं होंगी महंगीः भार्गव","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मारुति की कारें नहीं होंगी महंगीः भार्गव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में गाड़ियों के दाम बढ़ाने के बाद कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी की फिलहाल कारों के दामों में और बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। कंपनी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में कारों की कीमतें नहीं बढ़ाएगी। कंपनी ने पिछले माह ही अपने वाहनों की कीमतों में तीन हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक का इजाफा किया था।
विज्ञापन
भार्गव ने चालू वित्त वर्ष में मारुति की बिक्री में साढे़ पांच से छह फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कार चलाना महंगा हो गया है। इसके चलते पिछले कुछ माह में ब्याज दरों में कमी भी कारों की बिक्री बढ़ाने में ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले सालों में कारों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिसकों लेकर सियाम भी चिंता जता चुका है।
विज्ञापन