फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Best car discounts for March 2015

84 हजार रुपए की छूट, मार्च, 2015 के बेस्ट ऑफर्स

Tue, 03 Mar 2015 11:53 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
Best car discounts for March 2015

पेट्रोल और डीजल कीमतों से ग्राहकों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। फिर भी कार डीलर्स ने नए ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक डील शुरू की हैं। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक मार्च के महीने में कारों की खरीद पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक नजर कार डिस्काउंट पर।

विज्ञापन


शेवरले सेल पर डीलर्स से 41,000 रुपए कैश ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस अगर आप पुरानी कार के बदले नई कार खरीदते हैं। यदि आपके पास पहले से शेवरले कार है तो इस कार के पर 20 हजार रुपए लॉयलिटी बोनस भी मिलेगा। कारपोरेट डिस्काउंट में 3 हजार रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानि आप इस कार की खरीद पर कुल 84,000 रुपए बचा सकते हैं।
विज्ञापन


शेवरेल बीट पर 70 हजार रुपए तक की छूट उपलब्ध है।

शेवरले सेल U-VA के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का MPFI इंजन है, इसकी 85bhp क्षमता और 113Nm टॉर्क है। डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का मल्टीजेट टर्बोचार्जड इंजन है, इसकी 77 bhp क्षमता और 205Nm टॉर्क है। मारुति स्विफ्ट, फिएट पुंतो और टोयोटा इटिओस में भी इसी कॉनफ्रीगेशन का इंजन इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि सेल U-VA का पेट्रोल वर्जन 18.2 किमी. प्रति लीटर और डीजल वर्जन 22.10 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है।

मारुति रिट्ज

Best car discounts for March 2015

मारुति रिट्ज पर डीलर्स से 40,000 रुपए कैश ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 35 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस अगर आप पुरानी कार के बदले नई कार खरीदते हैं। यानि आप इस कार की खरीद पर कुल 75,000 रुपए बचा सकते हैं।

नई मारुति रिट्‍ज में नई स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स के साथ, लेदर सीट कवर, रियर पार्किंग सेंसर, स्टेयरिंग व्हील कवर, रियर पार्सल ट्रे की सुविधा दी गई है। इस कार में एडवांस ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ और यूएसबी के साथ है।

मारुति रिट्ज 1.2 लीटर का के- सीरीज इंजन और 4 स्पीड के साथ मौजूद है।

मारुति स्विफ्ट

Best car discounts for March 2015

मारुति स्विफ्ट डीजल वैरिएंट पर 40,000 रुपए कैश ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस अगर आप पुरानी कार के बदले नई कार खरीदते हैं। पेट्रोल वैरिएंट पर सिर्फ 10 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

नए स्‍पेशल एडिशन को अपने पेट्रोल और डीजल के बेस वैरिएंट एलएक्‍सआई और एलडीआई में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है।

फौग लैम्‍प, इंटिग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स ओआरवीएम, फुल व्‍हील कवर्स, 2 स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम, फॉक्‍स लैदर सीट कवर्स, सेंट्रल लॉकिंग और कीलेस इंट्री, फ्रंट पॉवर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसी फीचर दिए गए हैं।

फॉक्सवैगन पोलो

Best car discounts for March 2015

अगर आप फॉक्सवैगन पोलो खरीदना चाहते हैं तो यहां सभी वैरिएंट पर 30 हजार रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है।

टोयोटा इटिओज ‌लीवा और क्रॉस पर 30-30 हजार रुपए की छूट उपलब्ध है।

प्रीमियम हैचबैक में 3 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पिछले वर्जन के मुकाबले काफी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। न्यू सीट फैब्रिक, सिल्वर पेंटेड सेंट्रल कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के रूप में सभी वैरियंट में दिया गया है।

फॉक्सवैगन पोलो में 1.6 लीटर टीडीआई मील को हटाकर 1.5 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है। नया डीजल इंजन दो अलग स्टेट टोन 89बीएचपी और 104बीएचपी नाम से मौजूद है।

दूसरी तरह पोलो पेट्रोल वैरियंट 3 सिलेंडर, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 16.47 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed