फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Auto Expo 2014: new compact cars concept

अब कॉम्पैक्ट कारों का होगा देश में जलवा

Sat, 08 Feb 2014 11:06 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
प्रशांत श्रीवास्तव/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 08 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2014: new compact cars concept

भारतीय कार बाजार में पैठ बढ़ाने के लिए अब कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी सेगमेंट कार कंपनियों की नई उम्मीद है। कंपनियों को भरोसा है कि कॉम्पैक्ट कारों के जरिए इंडस्ट्री में छाई सुस्ती को भगाने का बूस्टर मिल सकता है।

विज्ञापन


इसी उम्मीद में कंपनियों ने 12वें ऑटो एक्सपो में कॉम्पैक्ट वाहनों के नए मॉडल और कॉनसेप्ट पेश किए हैं। सभी प्रमुख कंपनियां इस साल सेडान और एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पैक्ट वाहनों को बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो शो में टाटा मोटर्स, जनरल मोटर्स, होंडा, टोयोटा, फॉक्सवैगन आदि कंपनियों ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के कॉनसेप्ट मॉडल पेश किए हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि अब इन कंपनियों की नजर इस सेगमेंट के ग्राहकों पर हैं।

कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह कार कंपनियां मारुति डिजायर की सफलता को देखते हुए कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट को भी बड़े बाजार के रूप में देख रही हैं।

इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

इसी बाजार को भुनाने के लिए ह्यूंदे, टाटा मोटर्स, फोर्ड ने भी कॉम्पैक्ट सेडान कार ऑटो एक्सपो में न केवल पेश किया है बल्कि उन्हें इस साल बाजार में उतारने की भी तैयारी है। कंपनियों की नजर तेजी से नए खरीदार के रूप में उभरते युवाओं पर हैं।
 
कॉम्पैक्ट कारों की बढ़ती मांग पर फोर्ड इंडिया के प्रेसिडेंट नाइजेल हैरिस का कहना है कि साल 2018 तक भारत में इन कारों की बिक्री 20 लाख तक पहुंच जाएगी, जो कि अभी 10 लाख कार है। यह तेजी से उभरता सेगमेंट है।

तस्वीरों में देखें, करिश्माई कारें और साथ में हुस्न का तड़का!


ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने अपनी कॉनसेप्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन और फॉक्सवैगन ने कॉनसैप्ट टाइगन एक्सपो में पेश कर अपनी आगे की रणनीति के संकेत दे दिए हैं। जनरल मोटर्स ने भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी आड्रा का कॉनसेप्ट मॉडल उतारा है।

टोयोटा की इटिऑस क्रास और फिएट की अवेंचुरा भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। जापानी कंपनी होंडा ने भी एक्सएस-1 कॉम्पैक्ट एसयूवी का कॉनसेप्ट पेश किया है। कंपनियों की तैयारियों से साफ है कि भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट बाजार हथियाने की जंग छिड़ने वाली है।
 
इसके पहले एक्सपो में ह्यूंदे ने कॉम्पैक्ट सेडान में एक्ससेंट, टाटा मोटर ने जेस्ट और फोर्ड ने फिगो कॉनसेप्ट पेश कर कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति की डिजायर और होंडा की अमेज को टक्कर देने की तैयारी कर ली है।

क्या है कॉम्पैक्ट कार
कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी सेगमेंट की कारें चार मीटर से कम लंबाई की होती हैं। जिसकी वजह से इन कारों पर टैक्स कम लगता है। इसके चलते सेडान और एसयूवी सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों की तुलना में इनकी कीमत कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed