फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Auto Expo 2014: Maruti Celerio hatchback launched

4 लाख की मारुति सेलेरिओ, 23 की माइलेज

Fri, 07 Feb 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 07 Feb 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2014: Maruti Celerio hatchback launched

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने छोटी कारों के ग्राहकों को पहली छोटी गियरलेस (ऑटोमेटिक) कार विकल्प उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन


यही वजह है कि ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए 12वें ऑटो एक्सपो का दूसरा दिन मारुति की नई कार सेलेरिओ के नाम रहा।

पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
विज्ञापन


पिछले दो साल में इसे मारुति का सबसे बड़ा लांच माना जा रहा है। साथ ही जिस तरह से कम कीमत वाली इस छोटी कार की माइलेज (23.1 किमी प्रति लीटर) का दावा कंपनी ने किया है, उससे गियरलेस कारों पर से अधिक ईंधन खपत का ठप्पा भी हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेरियो 3600mm लंबी और 1600mm चौड़ी है। इस कार का सीधा मुकाबला ह्यूंदै आई10 से होगा। इसका वीलबेस 2425mm है। इसके सभी वर्जन्स में पेट्रोल इंजन होंगे।

830 किलो की इस कार में वैगनआर वाला ही इंजन लगा है। इसमें पूरी तरह से अल्यूमीनियम से बना 998cc, तीन सिलिंडर्स वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 6000rps पर 68PS की पावर आउटपुट देता है।

Maruti Celerio















कंपनी ने सेलेरिओ के विभिन्न मॉडलों की कीमत 3.9 लाख रुपये से 4.96 लाख रुपये रखी है। जबकि ऑटोमेटिक मॉडल की कीमत 4.29 लाख रुपये से शुरू होगी।

मारुति का यह कदम आने वाले दिनों में भारतीय कार बाजार में छोटी कारों के सेगमेंट में गियरलेस कारों का दौर शुरू कर सकता है।

मारुति सुजुकी के सीइओ केनिची आयुकावा ने बताया कि कंपनी हमेशा से भारत में तकनीक के जरिए नए मानदंड तय करने की कोशिश करती है। सेलेरिओ उसी का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed