अब ज्यादा माइलेज देगी नई ऑडी RS6 एवेंट
लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी हाल ही में अपनी पहली डीजल एसयूवी SQ5 को पेश करने
ऑडी RS6 एवेंट के नए अवतार में कंपनी ने 5.0 लीटर ट्विन टर्बो V10 टीएफएसआइ इंजन को रिप्लेस कर छोटे 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 टीएफएसआइ इंजन का इस्तेमाल किया है। नए इंजन से कार पहले से ज्यादा किफायती हो गई है, कंपनी का दावा है कि नई कार का माइलेज 12.24 किमी. प्रति लीटर तक होगा। ऑडी का कहना है कि माइलेज बढ़ाने के लिए नई RS6 एवेंट की परफारमेंस से कोई समझौता नहीं किया गया है।
ऑडी RS6 एवेंट के नए अवतार की 700 Nm की अधिकतम टॉर्क पर 552bhp क्षमता है। इसकी क्षमता में 8 स्पीड टिपट्रोनिक ट्रांसमिशन और इजाफा करते हैं। कंपनी की तरफ से बताया गया कि नई ऑडी RS6 एवेंट का वजन मौजूदा कार से करीब 100 किलोग्राम (1 कुंतल) कम है, वजन कम होने से इसके माइलेज में इजाफा होगा। नई कार को ब्रिटेन के बाजार में 2013 के शुरू में उतारा जाएगा। कार की कीमत 67.58 लाख रुपये होगी।