{"_id":"59d5fd0e4f1c1bca538b5d6b","slug":"audi-a5-and-audi-s5-launched-in-india-at-price-54-02-lakh-and-70-60-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑडी A5 और ऑडी S5 भारत में लॉन्च, मात्र 4 सेकेंड में पकड़ लेगी 0-100 kmph की स्पीड","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑडी A5 और ऑडी S5 भारत में लॉन्च, मात्र 4 सेकेंड में पकड़ लेगी 0-100 kmph की स्पीड
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 05 Oct 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Audi A5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी का लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी A5 सेडान कार नए रंग रूप में लॉन्च कर दी है। इसे ऑडी A4 और ऑडी A6 के बीच में रखा गया है। यह इस साल कंपनी की नौवीं लॉन्चिंग है। ऑडी A5 की कीमत कंपनी ने 54.02 लाख रुपए रखी है। यह साधारण वैरिएंट के अलावा Cabriolet वैरिएंट में भी उपलब्ध होगी। A5 सेडान कार के अलावा कंपनी ने ऑडी एस5 भी लॉन्च की है।
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
ये है सभी वैरिएंट की कीमत
ऑडी A5 – 54.02 लाख रुपए
ऑडी A5 Cabriolet – 67.51 लाख रुपए
ऑडी S5 - 70.60 लाख रुपए
विज्ञापन
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन
ये है सभी वैरिएंट की कीमत
ऑडी A5 – 54.02 लाख रुपए
ऑडी A5 Cabriolet – 67.51 लाख रुपए
ऑडी S5 - 70.60 लाख रुपए
कार का इंजन और फीचर्स
Audi S5
लुक्स की बात करें तो ऑडी A5 और ऑडी S5 काफी हद तक समान हैं। कार में एक जैसे बोनट और ग्रिल दिए गए हैं, साथ ही एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ डुअल एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं। अंतर की बात करें तो दोनों कारों में फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन अलग-अलग हैं। ऑडी ए5 में ट्विन एग्जॉस्ट जबकि ऑडी एस5 में क्वाड एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से देखें तो वर्चुअल कॉकपिट के साथ कंपनी का पारंपरिक केबिन डिजाइन दिया है। कार में 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑडी MMI इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।
इंजन की बात करें तो ऑडी ए5 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 190PS की पावर और 400Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ऑडी एस5 में 3.0 लीटर V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 354PS की पावर और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड डुअल क्लच गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ऑडी एस5 को 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में 4.7 सेकेंड का समय लगता है, जबकि ऑडी ए5 इसमें 7.9 सेकेंड का समय लेती है।