होंडा की डीजल कार 'अमेज' 11 अप्रैल को होगी लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा की बहुप्रतीक्षित डीजल कार 'अमेज' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह कंपनी की भारतीय बाजार में पहली डीजल कार होगी।
लांचिंग के बारे में होंडा ने बताया कि डीजल इंजन वाली सेडान कार को भारतीय बाजार में 11 अप्रैल को लांच किया जाएगा।
देशभर में कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। होंडा का दावा है कि कार के इंजन की क्षमता 100PS (98-99bhp) और माइलेज 25.8 किमी. प्रति लीटर होगा।
अमेज में 1.5 लीटर का आइ-डीटेक डीजल इंजन है। होंडा ने इसे मारुति की स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने के लिए तैयार किया है। डिजायर में 1.3 लीटर का डीजल इंजन है, इसकी क्षमता 74bhp है। अमेज की क्षमता स्विफ्ट डिजायर से 25bhp ज्यादा है।
माइलेज की बात करें तो होंडा का दावा है कि अमेज इस मामले में भी स्विफ्ट डिजायर से आगे है। स्विफ्ट का माइलेज 23.4 किमी. प्रति लीटर है जबकि होंडा के मुताबिक उसकी सेडान कार माइलेज 25.8 किमी. प्रति लीटर होगा।
होंडा ने अमेज को ब्रीयो हैचबैक के प्लेटफार्म पर तैयार किया है। अमेज को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में लांच किया जाएगा। पेट्रोल इंजन वाली अमेज में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है।
कंपनी के मुताबिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है और इसमें 14 इंच के 8 स्पोक एलॉय व्हील्स है। सेफ्टी के लिए कार में ड्युल एयरबैग और एबीएस (एंटी ब्रेकिंग सिस्टम) है। ड्राइवर सीट को जरूरत के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है।
कार का डेशबोर्ड आपको ब्रीयो हैचबैक की याद दिलाएगा, क्योंकि कंपनी ने इसे उसी तरह डिजाइन किया है। बाजार में अमेज छह आकर्षक कलर में उपलब्ध होगी। अमेज के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत लगभग 4.5 लाख और डीजल वर्जन की कीमत 5.5 लाख के आसपास होगी।